Wednesday, Feb 11 2026 | Time 23:38 Hrs(IST)
खेल


तेंदुलकर बनाम लारा: रविवार को आईएमएल 2025 के खिताबी मुकाबले में पुरानी यादें होंगी ताजा

तेंदुलकर बनाम लारा: रविवार को आईएमएल 2025 के खिताबी मुकाबले में पुरानी यादें होंगी ताजा

रायपुर, 15 मार्च (वार्ता) क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों-सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की मौजूदगी में रविवार को रायपुर के एसवीएनएस स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के फाइनल में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार टीमों में से एक इंडिया मास्टर्स ने आईएमएल में लगभग बेदाग प्रदर्शन किया। साथ ही इस टीम ने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के हाथों मिली एकमात्र हार का बदला भी चुकता किया और गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में शेन वॉटसन की टीम को हराकर फाइनल में पहुंचे।

घरेलू टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ चार रन की जीत से की। उसके बाद इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। फिर इंडिया मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की।

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने चौथे मैच में हालांकि उनकी जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। सचिन तेंदुलकर की टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर अपनी लय फिर से हासिल की और ग्रुप स्टेज पर आईएमएल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। फिर उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ लगातार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, वे श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स से लगातार हार के साथ लड़खड़ा गए। फिर अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स पर मिली 29 रन की महत्वपूर्ण जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में इस टीम ने श्रीलंका मास्टर्स को छह रन से हराकर फाइनल में कदम रखा।

दोनों टीमें पहले आईएमएल 2025 के बहुप्रतीक्षित फाइनल की तैयारी कर रही हैं, ऐसे में प्रशंसक तेंदुलकर और लारा के बीच पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए उत्सुक हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता ग्रुप चरण के दौरान तेंदुलकर के आराम करने के कारण मैदान पर नहीं दिख पायी थी।

प्रदीप

वार्ता

More News

रदरफोर्ड के आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

11 Feb 2026 | 8:49 PM

मुम्बई, 11 फरवरी (वार्ता) शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 76) के 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से सजे आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले में बुधवार को छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

अनीश ने ब्रॉन्ज़, एड्रियन ने जीता गोल्ड

11 Feb 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट अनीश भनवाला ने पुरुषों की 25मी रैपिड-फायर पिस्टल (आरपीएफ) में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, यह उनकी तीसरी एशियन चैंपियनशिप थी। कजाकिस्तान ने एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप, नई दिल्ली 2026 के आठवें दिन बुधवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार गोल्ड मेडल जीते। एड्रियन करमाकर ने 50मी राइफल प्रोन जूनियर मेन्स इवेंट में और जूनियर मेन्स 25 मी आरपीएफ टीम ने भी उस दिन गोल्ड मेडल जीता, जिससे भारत की मेडल टैली 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज़ मेडल तक पहुंच गई, जबकि कॉम्पिटिशन के दो दिन और बचे हैं।.

see more..

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

11 Feb 2026 | 8:00 PM

राँची, 11 फरवरी (वार्ता) झारखंड के सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर ने आज हथिया गोंदा स्कूल, राँची में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया।.

see more..

दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट ‘एमपीएल–सीजन 5’ का आगाज़

11 Feb 2026 | 7:56 PM

नोएडा, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित महर्षि विश्विद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में दिल्ली एनसीआर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामनेट होने जा रहा है जिसका बुधवार को विश्विद्यालय के प्रशिक्षित क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा शुभारंभ किया गया।.

see more..

एलिस और जम्पा के 'चौके' से ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से पीटा

11 Feb 2026 | 7:17 PM

कोलम्बो, 11 फरवरी (वार्ता) नाथन एलिस और एडम जम्पा (4-4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को बुधवार को एकतरफा अंदाज में 67 रन से पीटकर टी 20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 182 रन बनाने के बाद आयरलैंड को 16.5 ओवर में 115 रन पर समेट दिया। 12 रन पर चार विकेट लेने वाले एलिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।.

see more..