Friday, Jan 16 2026 | Time 01:35 Hrs(IST)
खेल


टेनिस: वीनस विलियम्स ने इंडियन वेल्स वाइल्डकार्ड ठुकराया

टेनिस: वीनस विलियम्स ने इंडियन वेल्स वाइल्डकार्ड ठुकराया

कैलिफोर्निया, 24 फरवरी (वार्ता) पूर्व विश्व नंबर एक वीनस विलियम्स ने अगले महीने होने वाले इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के लिए वाइल्डकार्ड ठुकरा दिया है।

प्राप्त रिपोर्टो के अनुसार आयोजकों ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका की स्टार खिलाड़ी विलियम्स को आमंत्रित किया गया था, लेकिन सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन ने इसे स्वीकार नहीं किया है।

टूर्नामेंट निदेशक टॉमी हास के हवाले से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए बयान में कहा, “हमारी टीम को सूचित किया गया है कि वीनस इस साल वाइल्डकार्ड स्वीकार नहीं कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “हम वीनस को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में वह इंडियन वेल्स में फिर से दिखाई देंगी।”

विलियम्स ने पिछले मार्च में मियामी ओपन के पहले दौर में हारने के बाद से उन्होंने डब्ल्यूटीए टूर-स्तरीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने पहले टेनिसवीकली पॉडकास्ट को बताया था कि वह 2-16 मार्च तक चलने वाले इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वापसी नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं खेलूंगी। मैं विदेश में रहूंगी। मैं यहां नहीं रहूंगी।”

राम

वार्ता

More News

कर्नाटक को छह विकेट हराकर विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

15 Jan 2026 | 9:43 PM

बेंगलुरु, 15 जनवरी (वार्ता) दर्शन नालकंडे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अमन मोखाडे (135) की शतकीय तथा रविकुमार समर्थ (नाबाद 76) रनों अर्धशतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को 22 गेंदें शेष रहत छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।.

see more..

हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने भारत को दिलाई विजयी शुरुआत

15 Jan 2026 | 7:49 PM

बुलावायो, 15 जनवरी (वार्ता) हेनिल पटेल (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और अभिज्ञान कुंडू की नाबाद 42 रन की शानदार पारी की बदौलत की बदौलत भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में .

see more..

स्टार्क और वोल्वार्ट दिसंबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए

15 Jan 2026 | 6:56 PM

दुबई, 15 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पुरुषों और महिलाओं के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवॉर्ड जीता है, शानदार प्रदर्शन की एक सीरीज़ के बाद जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर को पीछे छोड़ा।.

see more..

बीसीबी ने नजमुल इस्लाम को हटाया, बीपीएल को लेकर संशय

15 Jan 2026 | 6:46 PM

ढाका 15 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।.

see more..