Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:12 Hrs(IST)
भारत


कैप्टन विजयंत थापर सहित 65 शूरवीरों के परिजनों को सम्मानित किया सेना ने

कैप्टन विजयंत थापर सहित 65 शूरवीरों के परिजनों को सम्मानित किया सेना ने

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) सेना ने 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में करीब डेढ महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत इस लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देेने वाले योद्धाओं के परिजनों को सम्मानित करने की कड़ी में मंगलवार को कैप्टन विजयंत थापर (वीर चक्र) सहित 65 शूरवीरों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया।

सेना ने बताया है कि कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेना सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं के घर-घर जाकर वीर सैनिकों के परिजनों तथा देशवासियों को भारत मां के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस और उनके शौर्य की पराकाष्ठा के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सेना सभी वीर सेनानियों के घर जाकर सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट करके उन्हें सम्मानित कर रही है।

सेना के अधिकारियों का एक दल कैप्टन थापर के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचा और उनके माता पिता से मुलाकात कर उन्हें आभार पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेना के अधिकारी इसके अलावा यहां राजधानी दिल्ली में वीर चक्र से सम्मानित राइफलमैन अनसुया प्रसाद की पत्नी, जयपुर में हवलदार बस्ती राम की पत्नी , कुरूक्षेत्र में लांस नायक गुरमेल सिंह के माता पिता , राजस्थान के वैशाली नगर में नायक आनंद सिंह की पत्नी और देहरादून में सेना पदक से सम्मानित हवलदार हरिओम के परिजनों सहित 60 से अधिक योद्धाओं के परिजनों से मिले और उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेना की ओर से यह भावना भी व्यक्त की जा रही है कि वह अपने वीर साथियों को कभी नहीं भूलती और न कभी भूलेगी । सेना का कहना है, “ यह हमारा कर्तव्य और हमारी भावना है कि हम उनके परिजनों को बताएं कि हमारे वीर सेनानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है । हमारे वीर बलिदानियों का परिवार अकेला नहीं है, भारतीय सेना उसका परिवार है और पूरी भारतीय सेना हमेशा उनके साथ खड़ी है । ”

सेना का यह कदम शूरवीरों को सम्मान देने के साथ-साथ यह भी बताता है कि देश अपने वीर बलिदानियों को कभी नहीं भूलता है । सेना के इस कदम से मां भारती के वीर बलिदानियों के परिवार भावुक हो उठे ।

सेना के अनुसार ये कार्यक्रम विजय दिवस यानी 26 जुलाई तक आयोजित किये जायेंगे और इनमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले नायकों की अदम्य भावना, बलिदान और साहस का सम्मान किया जाएगा।

देश में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है जो राष्ट्र के दिल में गौरव और गंभीर यादों के साथ अंकित है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण करगिल की चोटियों को उनके कब्जे से छुड़ा कर ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

संजीव

वार्ता

More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..