Friday, Mar 6 2026 | Time 20:01 Hrs(IST)
भारत


कैप्टन विजयंत थापर के परिजनों को सम्मानित किया सेना ने

कैप्टन विजयंत थापर के परिजनों को सम्मानित किया सेना ने

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) सेना ने 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में करीब डेढ महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत इस लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देेने वाले योद्धाओं के परिजनों को सम्मानित करने की कड़ी में मंगलवार को कैप्टन विजयंत थापर (वीर चक्र) के परिजनों को नोएडा में उनके घर जाकर सम्मानित किया।

सेना ने बताया है कि कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेना सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं के घर-घर जाकर वीर सैनिकों के परिजनों तथा देशवासियों को भारत मां के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस और उनके शौर्य की पराकाष्ठा के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सेना सभी वीर सेनानियों के घर जाकर सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट करके उन्हें सम्मानित कर रही है।

सेना के अधिकारियों का एक दल कैप्टन थापर के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचा और उनके मांता पिता से मुलाकात कर उन्हें आभार पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेना की ओर से यह भावना भी व्यक्त की जा रही है कि वह अपने वीर साथियों को कभी नहीं भूलती और न कभी भूलेगी । सेना का कहना है, “ यह हमारा कर्तव्य और हमारी भावना है कि हम उनके परिजनों को बताएं कि हमारे वीर सेनानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है । हमारे वीर बलिदानियों का परिवार अकेला नहीं है, भारतीय सेना उसका परिवार है और पूरी भारतीय सेना हमेशा उनके साथ खड़ी है । ”

सेना का यह कदम शूरवीरों को सम्मान देने के साथ-साथ यह भी बताता है कि देश अपने वीर बलिदानियों को कभी नहीं भूलता है । सेना के इस कदम से मां भारती के वीर बलिदानियों के परिवार भावुक हो उठे ।

सेना के अनुसार ये कार्यक्रम विजय दिवस यानी 26 जुलाई तक आयोजित किये जायेंगे और इनमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले नायकों की अदम्य भावना, बलिदान और साहस का सम्मान किया जाएगा।

देश में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है जो राष्ट्र के दिल में गौरव और गंभीर यादों के साथ अंकित है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण करगिल की चोटियों को उनके कब्जे से छुड़ा कर ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

संजीव

वार्ता

More News

भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों का कर रही है अपमान: केजरीवाल

06 Mar 2026 | 7:36 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा में फांसी घर को टिफिन रूम बताकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है।.

see more..

47.88 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने अनिल न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की

06 Mar 2026 | 7:32 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने 47.88 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड, उसके डायरेक्टर अमोल श्रीपाल शेठ तथा छह अन्य आरोपियों/संस्थाओं के खिलाफ अभियोजन शिकायत (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) दायर की है।.

see more..

जीवन रक्षक दवाओं से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई - डॉ. पंकज

06 Mar 2026 | 7:21 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लोगों के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ साथ इंसुलिन जैसी जीवन रक्षक दवाओं से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

नोएडा हवाई अड्डे को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, वाणिज्यिक उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद

06 Mar 2026 | 7:19 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरोड्रोम लाइसेंस मिल गया है।.

see more..

पश्चिम एशिया के विकट हालातों के बीच डा.जयशंकर ने ईरान के विदेश उप मंत्री से की मुलाकात

06 Mar 2026 | 7:16 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण सैन्य टकराव के बीच विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां ईरान के विदेश उप मंत्री सईद खतिबजादेह से मुलाकात की। .

see more..