Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:51 Hrs(IST)
खेल


अलकाराज और लेहेका के बीच होगा क्वींस क्लब में फाइनल मुकाबला

अलकाराज और लेहेका के बीच होगा क्वींस क्लब में फाइनल मुकाबला

लंदन, 22 जून (वार्ता) स्पेन के स्टार कार्लोस अलकाराज और चेक गणराज्य के जिरी लेहेका के बीच एटीपी 500 क्वींस क्लब चैंपियनशिप में पुरुष एकल फाइनल का मुकाबला खेला जायेगा।

अलकाराज शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुत को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

एक अन्य मुकाबले में 23 वर्षीय जिरी लेहेक्का ने दूसरे सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैक ड्रेपर को हराया। घरेलू प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अल्काराज और जैक ड्रेपर के बीच फाइनल मुकाबला होगा, लेकिन लेहेक्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वरीय खिलाड़ी को 6-4, 4-6, 7-5 से हराकर नई पटकथा लिख दी।

राम

वार्ता

More News

हवाई अड्डे से घर लौट रहे क्रिकेटर नईम हसन के साथ पुलिस ने की मारपीट

13 Jun 2026 | 10:54 AM

ढाका, 13 जून (वार्ता) हवाई अड्डे से घर लौट रहे बंगलादेश टीम के क्रिकेटर नईम हसन के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात चट्टोग्राम में क्रिकेटर नईम हसन के साथ पुलिस ने उस समय मारपीट की जब वह ढाका हवाई अड्डे से घर लौट रहे थे। पुलिस वालों ने शहर के लालखान बाजारर इलाके के पास उस ऑटो-रिक्शा को रोका जिसमें वे सवार थे। नईम ने बताया कि अधिकारियों ने आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए उनका गला पकड़ा और उन्हें दूसरे ऑटो-रिक्शा में धकेलकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि वे एक राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, लेकिन .

see more..

अमेरिका बनाम पराग्वे तथा कनाडा बनाम बोस्रिया और हर्जेगोविना मैच में बने कई रिकार्ड

13 Jun 2026 | 10:24 AM

टोरंटो/ लॉस एंजिल्स , 13 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के दूसरे दिन सह मेजबान अमेरिका बनाम पराग्वे तथा कनाडा बोस्निया और हर्जेगोविना खेले गये मुकाबले में कई रिकार्ड बने। .

see more..

फीफा विश्वकप: कनाडा बनाम बोस्रिया और हर्जेगोविना मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा

13 Jun 2026 | 9:34 AM

टोरंटो, 13 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप बी में कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ। इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया।.

see more..

फीफा विश्वकप: अमेरिका ने परग्वे को 4-1 से हराया

13 Jun 2026 | 9:16 AM

लॉस एंजिल्स (अमेरिका) 13 जून (वार्ता) फोलारिन बालोगुन के दो गोलों की बदौलत अमेरिका की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया।.

see more..

डेनियल वायट का शतक, इंग्लैंड की महिला टीम ने श्रीलंका 87 रनों से हराया

13 Jun 2026 | 8:00 AM

बर्मिंघम, 13 जून (वार्ता) डेनियल वायट (नाबाद 105), एमी जोंस (53), कप्तान नैटली सायवर ब्रंट (नाबाद 46) की आतिशी पारियों के बाद फ्रैया कैम्प (चार विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने शुक्रवार रात खेले गये महिला टी-20़ विश्वकप ग्रुप 2 के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से शिकस्त दी। डेनियल वायट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को डेनियल वायट और एमी जोंस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई.

see more..