Friday, Jan 23 2026 | Time 20:23 Hrs(IST)
India


सिरमौर बस हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

सिरमौर बस हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।


सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

 

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हादसे पर दुख जताया और जिला अधिकारियों को घायलों को हर संभव सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

 

सोलन जिला प्रशासन इस संबंध में सिरमौर प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है और सोलन के उपायुक्त ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों के लिए जरूरी निर्देश जारी किये हैं।

 

यह दुर्घटना उस समय हुई जब शिमला से कुपवी जा रही एक निजी बस शुक्रवार को सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में 500 फुट गहरी खाई में गिर गयी। प्रारंभिक जांच के अनुसार 39 सीटों की क्षमता वाली बस में कहीं अधिक यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे आठ महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गयी और पचास अन्य लोग घायल हो गये।

 

शोभित.श्रवण
वार्ता

More News

हमने अंडमान में गुलामी के प्रतीक नाम बदलकर देशभक्तों को दिया सम्मान : मोदी

23 Jan 2026 | 8:01 PM

श्रीविजयपुरम (अंडमान), 13 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंडमान निकोबार की पहचान शौर्य और पराक्रम के रूप में रही है और वहां की धरती का संबंध वीर सावरकर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्तों से रहा है इसलिए वहां पहले गुलामी की पहचान वाले नाम बदले गये और अब नेताजी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। .

see more..

मोहम्मद यूनुस की 'कठपुतली सरकार' को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों सभी बंगलादेशवासी : शेख हसीना

23 Jan 2026 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को बंगलादेश की मौजूदा एवं अंतरिम सरकार पर देश को अराजकता में धकेलने और लोकतंत्र को गंभीर खतरे में डालने का आरोप लगाया। .

see more..

पिता की मौत के सदमे से उबर कर परेड में मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करेंगी कैप्टन समीरा बुट्टर

23 Jan 2026 | 7:54 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस परेड में अपने मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करने वाली सेना की कैप्टन समीरा बुट्टर के हाथ में उस दिन केवल दस्ते की कमान ही नहीं बल्कि स्मृतियां, व्यक्तिगत क्षति और कर्तव्य के प्रति अटूट संकल्प भी होगा।.

see more..

मुर्मु ने ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया,11 भाषाओं की 2300 पुस्तकों का संग्रह है कुटीर में

23 Jan 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया जिसमें देश की 11 शास्त्रीय भाषाओं की करीब 2300 पुस्तकों का संग्रह है। ग्रंथ कुटीर में तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला की पांडुलिपियों और पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है।.

see more..

उच्चतम न्यायालय ने अनिल अंबानी समूह धोखाधड़ी मामले में सीबीआई-ईडी से सीलबंद स्थिति रिपोर्ट मांगी

23 Jan 2026 | 7:24 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और उसके प्रमोटर अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच पर सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।.

see more..