Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:21 Hrs(IST)
Business


शेयर बाजार की तेजी थमी

शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई, 10 जून (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, और रियल्टी समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार चार दिनों की तेजी आज थम गई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.49 अंक गिरकर 82,391.72 अंक रह गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25104.25 अंक पर सपाट बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.04 प्रतिशत बढ़कर 46,589.49 अंक और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,250.81 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4172 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2232 में लिवाली जबकि 1805 में बिकवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2991 कंपनियों के शेयरों में से 1609 में तेजी जबकि 1302 में गिरावट रही वहीं 80 में टिकाव रहा।
बीएसई के आठ समूहों में बिकवाली हुई। इससे सीडी 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.46, दूरसंचार 0.55, ऑटो 0.08, बैंकिंग 0.13, रियल्टी 1.18 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.21 प्रतिशत टूट गए। वहीं, आईटी 1.58, यूटिलिटीज 1.11, पावर 0.95, टेक 0.87 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.63 प्रतिशत उछल गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.41 और जापान का निक्केई 0.32 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, जर्मनी का डैक्स 0.50, हांगकांग का हैंगसेंग 0.08 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत लुढ़क गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 199 अंक की तेजी के साथ 82,643.73 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली से थोड़ी देर बाद ही 82,240.40 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर से पहले 82,680.79 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 82,445.21 अंक के मुकाबले 0.06 प्रतिशत उतरकर 82,391.72 अंक पर आ गया।
इसी तरह निफ्टी भी 93 अंक चढ़कर 25,196.05 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,055.45 अंक के निचले जबकि 25,199.30 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,103.20 अंक की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 अंक पर सपाट बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एशियन पेंट 1.27, बजाज फाइनेंस 1.16, टाटा स्टील 0.99, बजाज फिनसर्व 0.92, आईसीआईसीआई बैंक 0.84, मारुति 0.82, रिलायंस 0.69, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.65, एचडीएफसी बैंक 0.64, भारती एयरटेल 0.62, इटरनल 0.45, एसबीआई 0.37, सन फार्मा 0.29 और टाइटन 0.28 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, टेक महिंद्रा 2.27, टाटा मोटर्स 2.01, इंफ़ोसिस 1.51, एचसीएल टेक 1.18, इंडसइंड बैंक 1.17, टीसीएस 1.16, अल्ट्रासिम्को 1.16, आईटीसी 0.96, एक्सिस बैंक 0.93, नेस्ले इंडिया 0.78, एनटीपीसी 0.64, अदानी पोर्ट्स 0.51, कोटक बैंक 0.42, पावरग्रिड 0.18 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे।
सूरज
वार्ता

More News

भारत में स्टार्टअप इकाइयों की संख्या दो लाख के पार :गोयल

12 Dec 2025 | 9:52 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में वर्ष 2025 के दौरान 44,000 से अधिक नयी स्टार्टअप इकाइयों को मान्यता दी गयी और इस तरह भारत में अब सरकारी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। .

see more..

वस्त्र मंत्रालय चौपाल कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ

12 Dec 2025 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हस्तशिल्प परंपराओं के बारे में जागरूकता , उद्यमिता निर्माण और मजबूत हस्तशिल्प समूहों के गठन को सुगम बनाने के उद्येश्य से देश भर में चलाये जाने वाले अपने चौपाल कार्यक्रम का राजधानी में शुभारंभ किया। .

see more..

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

12 Dec 2025 | 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

12 Dec 2025 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी से उजागर करने का मार्ग खोलेगा।.

see more..

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

12 Dec 2025 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी।.

see more..