Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:26 Hrs(IST)
भारत


बीती रात जम्मू- कश्मीर और सीमाओं पर शांति रही: सेना

बीती रात जम्मू- कश्मीर और सीमाओं पर शांति रही: सेना

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद रविवार रात जम्मू- कश्मीर और सीमा पर शांति रही।

सेना ने सोमवार सुबह बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है। सेना ने कहा है कि हाल के दिनों में यह पहली रात्रि है, जब सीमाओं पर शांति रही।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमके कर रहा था।

भारतीय सेनाओं की जोरदार जवाबी कार्रवाई से हताश पाकिस्तान ने शनिवार शाम से सैन्य कार्रवाई रोकने की पेशकश की थी। इसके बाद से सीमा पर सैन्य कार्रवाई बंद थी।

संजीव, संतोष

वार्ता

More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 जून)

07 Jun 2026 | 8:14 AM

नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

दिल्ली राजस्व विभाग ने गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट की जांच की , नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 संस्थानों को नोटिस

07 Jun 2026 | 12:41 AM

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) दिल्ली में मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने की घटना के बाद दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने गैर-कानूनी रूप से चल रहे बार, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 72 संस्थानों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजे गए तथा तोड़-फोड़ एवं जगह को सील की गयी। .

see more..

कुछ समय की राहत के बाद दिल्ली में फिर बढ़ी गर्मी , तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

07 Jun 2026 | 12:24 AM

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) भीषण गर्मी से कुछ समय की राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में तापमान फिर से बढ़ गया है और शनिवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो पिछले 24 घंटों में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी है।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अशोक
वार्ता.

see more..

एसआईआर के नाम पर वोट कटौती नहीं होने देंगे : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

06 Jun 2026 | 11:48 PM

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने संभावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं के बीच शुक्रवार को बीएलए-1 कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। .

see more..
मोदी की अध्यक्षता में  आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में देश के आर्थिक हालात पर गहन विचार विमर्श

मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में देश के आर्थिक हालात पर गहन विचार विमर्श

06 Jun 2026 | 11:01 PM

नयी दिल्ली 06 जून (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पश्चिम एशिया के संकट से घरेलू अर्थव्यस्था पर पड़ रहे प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।.

see more..