Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:09 Hrs(IST)
खेल


पुरुष व महिला मुक्केबाजी में रोमांचक मुकाबले,सर्विसेज व उत्तराखंड का दबदबा

पुरुष व महिला मुक्केबाजी में रोमांचक मुकाबले,सर्विसेज व उत्तराखंड का दबदबा

देहरादून, 07 फरवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) मुकाबलों में शुक्रवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सर्विसेज के मुक्केबाज़ों ने कई भार वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा।

फ्लाइ वेट (51 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज के मंदेंगबम जुडुमणि ने चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि फेदर वेट (57 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के सचिन ने हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार को मात दी। लाइट वेल्टर वेट (63.5 किग्रा) में सर्विसेज के वंशज ने असम के दिग्गज मुक्केबाज़ शिवा थापा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, लाइट मिडल वेट (71 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के हितेश गुलिया ने असम के अभिनब सैकिया को हराकर दमदार प्रदर्शन किया। लाइट हेवी वेट (80 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के लक्ष्य चहर ने उत्तराखंड के हिमांशु सोलंकी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। जबकि, हेवी वेट (92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया ने मध्य प्रदेश के पारस को हराकर जीत दर्ज की। सुपर हेवीवेट (+92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के नरेंद्र ने राजस्थान के तरुण शर्मा को मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुषों की तरह, महिला वर्ग में भी जबरदस्त मुकाबले हुए। महिला लाइट फ्लाइ वेट (50 किग्रा) वर्ग में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर खिताब जीता। बैंटम वेट (54 किग्रा) मुकाबले में मध्य प्रदेश की दिव्या पवार ने उत्तर प्रदेश की सोनिया को मात दी। फेदर वेट (57 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज की साक्षी ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता को हराकर शानदार जीत दर्ज की। जबकि, लाइट वेट (60 किग्रा) फाइनल में सर्विसेज की जैस्मिन ने हरियाणा की मनीषा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

वेल्टर वेट (66 किग्रा) वर्ग में असम की अंकुशिता बोरो ने उत्तराखंड की काजल को कड़ी टक्कर के बाद हराकर खिताब जीता। जबकि मिडल वेट (75 किग्रा) श्रेणी में ओलंपिक पदक विजेता असम की लवलीना बोर्गोहेन ने चंडीगढ़ की प्रांशु राठौर को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

सुमिताभ.संजय

वार्ता

More News

सीएसके मैच से पहले विल जैक्स मुंबई टीम में शामिल हुए

21 Apr 2026 | 10:26 PM

मुंबई,21 अप्रैल (वार्ता) कई दिनों के इंतज़ार के बाद, विल जैक्स भारत आ गए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर को गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मैच से पहले वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया।.

see more..

भारत दूसरे मैत्री मैच में संयुक्त अरब अमीरात से 1-5 से हारा

21 Apr 2026 | 10:18 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) भारत अंडर 17 पुरुष टीम मंगलवार को थाईलैंड के समुत प्राकन में विंडमिल फुटबॉल क्लब में हुए दो बंद दरवाजों वाले फ्रेंडली मैचों में से दूसरे मैच में यूनाइटेड अरब अमीरात से 1-5 से हार गई।.

see more..

शिवा नरवाल और चिराग शर्मा ने जीता स्वर्ण और कांस्य, पनाह को मिला रजत

21 Apr 2026 | 9:51 PM

काहिरा, 21 अप्रैल (वार्ता) पूर्व मिक्स्ड टीम विश्व चैंपियन शिवा नरवाल ने तीन साल के अंतराल के बाद शानदार वापसी करते हुए आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के पहले दिन 10मी एयर पिस्टल पुरुष जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। चिराग शर्मा ने कांस्य पदक हासिल कर पोडियम पर उनका साथ दिया, जबकि पनाह भुगर्रा ने महिला 10मी एयर राइफल में रजत पदक अपने नाम किया।.

see more..

ऑरेंज आर्मी के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है: अभिषेक शर्मा

21 Apr 2026 | 9:45 PM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि ऑरेंज आर्मी के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। .

see more..