Saturday, Feb 14 2026 | Time 16:44 Hrs(IST)
Business


लगातार दूसरे दिन चढ़े शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में बड़ी गिरावट

लगातार दूसरे दिन चढ़े शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में बड़ी गिरावट

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी सेक्टर की कंपनियों में बड़ी गिरावट रही।


बीएसई का सेंसेक्स 78.56 अंक (0.09 प्रतिशत) चढ़कर 83,817.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 48.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत ऊपर 25,776 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 12 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।
इस बीच, आईटी कंपनियों में भारी दबाव रहा जिसके कारण सुबह प्रमुख सूचकांकों में गिरावट थी और एक समय सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया था।

 

अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। बताया जा रहा है कि एक ऐसे एआई टूल के विकास की खबर आने के बाद ये कंपनियां दबाव में आ गयीं जो दस्तावेजों की समीक्षा और आंकड़ों के विश्लेषण का काम कर सकती हैं। ज्यादातर कंपनियां वर्तमान में ये काम भारतीय कंपनियों से आउटसोर्स करवाती हैं। उसी का असर आज बाजार खुलते ही दिखा।
सेंसेक्स में आईटी कंपनियों में ही सबसे अधिक गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर सात प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। टीसीएस में भी लगभग सात फीसदी की गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटे।

 

तीस कंपनियों वाले संवेदी सूचकांक में इटरनल का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। ट्रेंट का शेयर पांच प्रतिशत के करीब चढ़ा। एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और पावरग्रिड में दो से ढाई प्रतिशत की तेजी रही। मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

 

एक्सिस बैंक का शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूटा। कोटक महिंद्रा बैंक भी गिरावट में बंद हुआ।

 

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.65 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

 

निफ्टी आईटी सूचकांक करीब छह प्रतिशत लुढ़क गया। फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में भी गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, ऑटो, धातु, रियलिटी, मीडिया, बैंकिंग और रसायन सेक्टरों के सूचकांक तेजी में रहे।

 

अजीत, मधुकांत
वार्ता

More News

जियो समेत 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने बनाया 'ट्रस्टेड टेक एलायंस'

14 Feb 2026 | 2:51 PM

म्यूनिख, 14 फरवरी (वार्ता) रिलायंस जियो समेत अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका की 15 अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 'ट्रस्टेड टेक एलायंस' (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। .

see more..
शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी टूटे

13 Feb 2026 | 8:53 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक सवा फीसदी नीचे बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ।

see more..

रिट्स-इनविट्स को बैंक ऋण संबंधी निर्देशों के प्रारूप जारी

13 Feb 2026 | 8:21 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने रिट्स (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) और इनविट्स (इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट) को बैंकों द्वारा ऋण देने के लिए नियमों में संशोधन के पांच प्रारूप शुक्रवार को जारी किये।.

see more..

डब्ल्यूटीओ महानिदेशक से मिलने वाणिज्य सचिव पहुंचे जिनेवा, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

13 Feb 2026 | 7:42 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुख्यालय पर संगठन की महानिदेशक नगोज़ी ओकोन्जो-इवीला से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।.

see more..

रुपया पांच पैसे टूटा

13 Feb 2026 | 7:37 PM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6650 रुपये का बोला गया।.

see more..