Sunday, Apr 12 2026 | Time 14:11 Hrs(IST)
Business


पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े।


बीएसई का सेंसेक्स 2,674.05 अंक उछलकर 77,290.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,657.22 अंक (3.56 प्रतिशत) ऊपर 77,273.80 अंक पर था।

 

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है।

 

ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बन जाने से निवेश धारणा मजबूत हुई है। अमेरिका ने ईरान पर हमले तत्काल बंद कर दिये हैं। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। सोना तीन प्रतिशत उछल गया है जबकि कच्चे तेल में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।

 

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 731.50 अंक की मजबूती के साथ 23,855.15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 782.75 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,273.80 अंक पर था।

 

आईटी सेक्टर की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अच्छी लिवाली रही। ऑटो और रियलटी समूहों के सूचकांक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग और वित्त सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का तीन प्रतिशत से अधिक और धातु, तेल एवं गैस तथा रसायन समूहों के दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

 

सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर 10 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर छह फीसदी और मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, टाइटन तथा एक्सिस बैंक के पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे।

 

टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में फिलहाल गिरावट है।

 

अजीत.अभय
वार्ता

More News
एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

एफपीआई ने अप्रैल में अबतक शेयर बाजार से निकाले 62,204 करोड़ रुपये

12 Apr 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 62,204 करोड़ रुपये की निकासी की है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहे हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में अबतक एफपीआई ने इक्विटी में अपना निवेश 48,213 करोड़ रुपये कम किया है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी वे बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है।

see more..

------

12 Apr 2026 | 8:47 AM

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-.

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट; चीनी मजबूत; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

12 Apr 2026 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..
केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

11 Apr 2026 | 9:53 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए" निर्यात किये जाने वाले डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा, सड़क एवं अवसंरचना उपकर के रूप में लगाये जाने वाले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को भी बढ़ाकर 36 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

see more..

परामर्श

11 Apr 2026 | 8:48 PM

संपादक कृपया एचडीसी6 में डीजल उत्पाद शुल्क स्लग से प्रेषित समाचार का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर संशोधित समाचार दिया जा रहा है।संपादक दिल्ली
वार्ता.

see more..