Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:24 Hrs(IST)
Business


सोना बेचने की रिपोर्टाें का आरबीआई ने किया खंडन

सोना बेचने की रिपोर्टाें का आरबीआई ने किया खंडन

मुंबई, 03 जून (वार्ता) रिजर्व बैंक ने विदेशी मीडिया में आयी उन रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट को रोकने के लिए भारी मात्रा में सोना बेचा है।


केंद्रीय बैंक ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये रिपोर्ट "सही नहीं हैं"। उसने कहा कि वह हर महीने उसके पास पड़े भौतिक सोने के आंकड़े जारी करता है।

 

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मई में जारी पिछली रिपोर्ट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें रिपोर्ट का लिंक भी साझा किया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आज की तारीख में भी स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित है, जितना मई में जारी अप्रैल महीने की रिपोर्ट में था।

 

मई में जारी रिपोर्ट में बताया गया था कि 03 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में केंद्रीय बैंक के सोने के भंडार में 180 किलोग्राम का इजाफा हुआ था। यह मार्च के 880.34 टन से बढ़कर 880.52 टन पर पहुंच गया था।

 

मौजूदा समय में दुनिया भर में जारी व्यापार और भू-राजनैतिक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंक एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीद चुका है। पिछले साल 02 मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना था।

 

आरबीआई की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों को इस तरह के मामलों में सिर्फ केंद्रीय बैंक द्वारा प्रकाशित आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गयी है।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ विदेशी मीडिया ने दावा किया था कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर मूल्य के बराबर सोना बेचा है।

 

अजीत जितेन्द्र
वार्ता

More News

रिलायंस मेटा के साथ मिलकर जामनगर में बनायेगी एआई-सक्षम डेटा सेंटर

10 Jun 2026 | 10:22 AM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा के साथ मिलकर गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर बनायेगी। .

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 8:05 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..

एनएलसी के ओएफएस को बड़े निवेशकों से मिली पांच गुना बोली, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य बढ़ा

09 Jun 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को मंगलवार को संस्थागत तथा बड़े निवेशकों से पांच गुना से अधिक बोली मिलने के बाद सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 20 रुपये बढ़ा दिया है।.

see more..

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

09 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे।.

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..