Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:17 Hrs(IST)
Business


ईईपीसी इंडिया की मांग, एमएसएमई के लिए हो अलग रेटिंग प्रणाली

ईईपीसी इंडिया की मांग, एमएसएमई के लिए हो अलग रेटिंग प्रणाली

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन की शीर्ष संस्था ईईपीसी इंडिया ने सरकार से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए एक अलग रेटिंग प्रणाली विकसित करने की मांग की है, जो उनके आकार और संचालन की प्रकृति के अनुरूप हो।


एमएसएमई मंत्रालय को लिखे एक पत्र में ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चड्ढा ने बताया कि अपने क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों की तुलना किये जाने के कारण किस प्रकार एमएसएमई को बाहरी रेटिंग एजेंसियों से "इन्वेस्टमेंट ग्रेड" या उससे ऊंची रेटिंग प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बनाने में कठिनाई होती है।

 

उन्होंने कहा, "एमएसएमई के लिए "सब-इन्वेस्टमेंट ग्रेड" रेटिंग होने के कारण बैंकों से ऋण प्राप्त करना काफी कठिन हो जाता है, क्योंकि उन्हें "इन्वेस्टमेंट ग्रेड" रेटिंग वाले उद्यमों की तुलना में कहीं अधिक रेहन देना पड़ता है। यह उनके व्यवसाय में आने वाली प्रमुख बाधाओं में से एक है।"

 

ईईपीसी इंडिया ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न रेटिंग एजेंसियों के साथ हुई चर्चाओं से पता चला है कि अलग रेटिंग प्रक्रिया न होने के कारण विभिन्न उद्योगों के एमएसएमई की तुलना उनके क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों से की जाती है।

 

उदाहरण के लिए इस्पात क्षेत्र में किसी एमएसएमई की तुलना जेएसडब्ल्यू स्टील या टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों से की जाती है, जो उनके लिए एक अत्यंत अनुचित तुलना है। उचित रेटिंग प्रणाली के अभाव में एमएसएमई लगातार निम्न या "सब-इन्वेस्टमेंट ग्रेड" श्रेणियों में रखे जाते हैं।

 

श्री चड्ढा ने कहा, "निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए यह अनुशंसा की जाती है कि भारतीय रिज़र्व बैंक केवल एमएसएमई के लिए एक पूरी तरह अलग रेटिंग प्रणाली विकसित करे। इन इकाइयों की तुलना उन्हीं के समान स्तर और क्षमता वाले उद्यमों से की जानी चाहिये। इसके लिए आरबीआई को एमएसएमई के आकार और उनकी विशिष्ट संचालन प्रकृति को ध्यान में रखते हुए अलग मानदंड निर्धारित करने की आवश्यकता हो सकती है।"

 

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अलग रेटिंग प्रक्रिया भारतीय एमएसएमई को उचित पहचान दिलायेगी, उन्हें उचित ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगी।

 

एमएसएमई क्षेत्र देश के कुल विनिर्माण उत्पादन में लगभग एक-तिहाई योगदान देता है और वस्तु निर्यात का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है।

 

अजीत जितेन्द्र
वार्ता

More News

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी

10 Jun 2026 | 9:45 AM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। .

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 8:05 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..

एनएलसी के ओएफएस को बड़े निवेशकों से मिली पांच गुना बोली, खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम मूल्य बढ़ा

09 Jun 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएलसी इंडिया के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को मंगलवार को संस्थागत तथा बड़े निवेशकों से पांच गुना से अधिक बोली मिलने के बाद सरकार ने खुदरा निवेशकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 20 रुपये बढ़ा दिया है।.

see more..

नारेडको सम्मेलन दिल्ली में 19-20 को, मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधन

09 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) अचल-सम्पत्ति क्षेत्र के विकास पर राजधानी में 19-20 जून को राजधानी में आयोजित किये जा रहे नारेडको रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटिकिथला विशिष्ट अतिथि होंगे।.

see more..

रुपया 22 पैसे मजूबत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया। .

see more..