Monday, Sep 7 2026 | Time 18:15 Hrs(IST)
Business


शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया।


यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।


अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के लिए हुए शांति समझौते की अवधि सोमवार को समाप्त हो गयी। इससे शेयर बाजार पर दबाव रहा।
वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.34 प्रतिशत फिसल गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक स्थिर रहा।


सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.93 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी। सार्वजनिक बैंक समूह का सूचकांक 1.01 प्रतिशत और रियल्टी समूह का 1.42 प्रतिशत टूट गया। एफएमसीजी, वित्त, धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी गिरावट रही। ऑटो और मीडिया समूहों में तेजी रही।


सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर दो से ढाई प्रतिशत गिर गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत नीचे बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन और सन फार्मा के शेयर भी लाल निशान में रहे।


एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी रही।


अजीत अशोक
वार्ता

More News

एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त सीईओ का कर्मचारियों से कराया परिचय, सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम्

07 Sep 2026 | 5:41 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा संस और समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तेवोल्दे गेब्रेमरियम का कर्मचारियों से परिचय कराया और इस मौके पर सुरक्षा पर फोकस को सबसे अहम् बताया। .

see more..

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू की

07 Sep 2026 | 5:29 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

07 Sep 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

07 Sep 2026 | 4:24 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। .

see more..

मजबूत मांग और आर्थिक आंकड़ों से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर: सीआईआई

07 Sep 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न अवरोध अब कम होने लेगे हैं तथा घरेलू मांग और वृहत आर्थिक आंकड़ों में मजबूती से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सोमवार को जारी कारोबारी भरोसा सर्वे में यह बात कही। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कारोबारी भरोसा सूचकांक (बीसीआई) 60.8 से बढ़कर दूसरी तिमाही में 66 पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़त व्यापारिक उम्मीदों में व्यापक मजबूती का संकेत देती है।

see more..