Sunday, Feb 15 2026 | Time 13:27 Hrs(IST)
India


सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली ‘जय हिंद यात्रा’

सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली ‘जय हिंद यात्रा’

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) कांग्रेस ने पहलगाम हमले के आरोपियों को सजा देने के लिए की जा रही सैन्य कार्रवाई में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा पाकिस्तान के खिलाफ सरकार का एकजुट होकर समर्थन करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को ‘जय हिंद यात्रा’निकाली।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने यहां जंतर मंतर पर यात्रा का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष, अजय माकन, सचिन पायलट, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी कांजी निजामुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए यहां 'जय हिंद यात्रा' निकाली।
इससे पहले पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी ने सभी प्रदेशों में ‘जय हिंद यात्रा’निकालने का ऐलान किया है।
राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा निकाली और कहा,“ हमारी सेना पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर रही है।आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा। भारत के खिलाफ हर साजिश की उसे कीमत चुकानी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस घड़ी में सेना के साथ खड़े हैं।”
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने सशस्त्र बलों के समर्थन में 'जय हिंद यात्रा' निकाली जा रही है और कांग्रेस का हर सदस्य अपने वीर नायकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
देश के बहादुर सैनिकों के साथ एकजुटता दिखाते हुए अरुणाचल कांग्रेस ने ईटानगर के राजीव गांधी भवन में 'जय हिंद यात्रा' का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा ,“ पार्टी संकट के समय एकजुट है और सशस्त्र बलों का समर्थन करती है, जो बहादुरी से हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।”
नागालैंड में एस एस जमीर के नेतृत्व में, नागालैंड कांग्रेस ने 'जय हिंद यात्रा' शुरू की, जिसमें हमारे रक्षा बलों का सम्मान किया गया और उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें सलाम किया गया।’’
उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के नेतृत्व में पाकिस्तान की कायराना हरकत के खिलाफ सेना का मनोबल बढाने के लिए जय हिंद यात्रा निकाली और कहा कि पाकिस्तान माफी के काबिल नहीं है। भारतीय सेना उसके दुस्साहस का मुंहतोड़ जबाव दे रही है और उसके नापाक इरादों को मिट्टी में मिला रही है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने जांबाजों की वीरता को सलाम किया है।
मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों के सम्मान में 'जय हिंद यात्रा' निकाली जिसमें विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गैखंगम और अन्य नेता भी मौजूद थे।
असम में प्रदेश अघ्यक्ष भूपने बोरा के नेतृत्व में आज भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में 'जय हिंद यात्रा' निकाली गई। इस यात्रा ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमारे अटूट समर्थन को प्रदर्शित किया।
अभिनव,आशा
वार्ता

More News
दिल्ली की वायु फिर से 'खराब' श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

दिल्ली की वायु फिर से 'खराब' श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

15 Feb 2026 | 1:06 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी । यहां इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से 'खराब' श्रेणी में लौट आयी। दिल्ली में हालांकि ठंड कम होने लगी है, जिससे मौसम हल्का हो गया है और सुबहें साफ होने लगी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर 40 में से 24 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी है।

see more..
मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को बधाई दी, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की

मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को बधाई दी, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की

15 Feb 2026 | 12:53 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, खुशहाली और सबके भले के लिए आदि देव महादेव का आशीर्वाद मांगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आदि देव महादेव हमेशा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

see more..

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया भारतीय छात्र

15 Feb 2026 | 12:12 PM

वाशिंगटन, 15 फरवरी (वार्ता) छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 फरवरी)

15 Feb 2026 | 8:04 AM

नयी दिल्ली 15 फरवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..

शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट ठप, दिल्ली सरकार की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल- कांग्रेस

14 Feb 2026 | 11:07 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट बंद होना दिल्ली की भाजपा सरकार की शिक्षा प्रबंधन में विफलता को दर्शाता है। .

see more..