Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:55 Hrs(IST)
India


विपक्षी दलों ने बिहार मतदाता सूची मुद्दे पर ओम बिरला को लिखा पत्र

विपक्षी दलों ने बिहार मतदाता सूची मुद्दे पर ओम बिरला को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा कराने का आग्रह करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।
इंडिया गठबंधन के नेताओं बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गहरी चिंता व्यक्त करते कहा है यह तब और भी चिंता का विषय बन जाता है जब राज्य विधानसभा चुनाव कुछ ही माह में होने वाले हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को अभूतपूर्व बताया और कहा कि चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि इस प्रकार की कवायद जल्द ही पूरे देश में की जाएगी। उनका कहना था कि इस प्रक्रिया की पारदर्शिता, समय-सीमा और उद्देश्य को लेकर व्यापक आशंकाएं बन रही हैं इसलिए इस मुद्दे पर तत्काल संसद में चर्चा करना जरूरी है।
विपक्षी दलों ने अपने पत्र में कहा कि विभिन्न दल लगातार इस मुद्दे को मौजूदा सत्र की शुरुआत से ही उठाते रहे हैं और सरकार के साथ कई बैठकों में भी इसी मुद्दे पर चिंता जताते हुए इसे दोहराया गया है। यह मुद्दा 20 जुलाई को हुई सर्वदलीय बैठक भी शामिल रहा है और सरकार ने सभी मुद्दों पर चर्चा कराने की बात कही थी लेकिन अब तक इस पर चर्चा कराने की तिथि तय नहीं की गयी है।
उन्होंने पत्र में लिखा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का मतदान के अधिकार और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन पर सीधा असर पड़ता है। इस मुद्दे पर यदि सदन में चर्चा होती है तो इस पर और अधिक स्पष्टता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
पत्र में इस मुद्दे पर शीघ्र चर्चा कराने का आग्रह करते हुए कहा गया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर बिना विलंब के लोकसभा में विचार किया जाना चाहिए।
पत्र में हस्ताक्षर करने वाले लोकसभा सदस्यों में सांसद सुप्रिया सुले, अभय कुमार सिन्हा, गौरव गोगोई, एन.के. प्रेमचंद्रन शामिल हैं।
अभिनव, उप्रेती
वार्ता

More News

लाडली बहन योजना के नाम पर 62 लाख महिलाओं के साथ हुआ धोखा : कांग्रेस

14 Jul 2026 | 2:49 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना को महिलाओं के साथ धोखा करार देते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना से सरकार बनने के बाद 62 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है। .

see more..

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण

14 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) दिल्ली में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का मंगलवार को अनावरण किया गया। .

see more..

भारतीय चालक दल वाले जहाजों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की, ईरान के राजनयिक को तलब किया

14 Jul 2026 | 2:42 PM

नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) भारत ने भारतीय चालक दलों वाले दो समुद्री पोतों पर हॉर्मूज जलडमरूमध्य में ईरान के हमले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को यहां ईरानी दूतावास के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया तथा हमले की कड़ी निंदा की ।.

see more..

अंकित शर्मा हत्याकांड ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’, मास्टरमाइंड तक पहुंचना बाकी: कपिल मिश्रा

14 Jul 2026 | 2:33 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गयी और इसे “रेयरेस्ट ऑफ द रेयर” मामला मानते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।.

see more..

सुप्रीम कोर्ट ने देवघर चारा घोटाले में लालू प्रसाद की सजा पर रोक को बरकरार रखा

14 Jul 2026 | 2:19 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देवघर चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की सजा पर रोक को बरकरार रखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।.

see more..