Friday, Jan 23 2026 | Time 21:06 Hrs(IST)
India


दिल्ली में घने कोहरे एवं एक्यूआई के खराब रहने से हवाई यात्रा एवं जनजीवन प्रभावित

दिल्ली में घने कोहरे एवं एक्यूआई के खराब रहने से हवाई यात्रा एवं जनजीवन प्रभावित

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बेहद खराब रहने और घना कोहरा छाने एवं खराब मौसम की वजह से सामान्य जनजीवन और हवाई यात्रा प्रभावित हुईं।


सुबह 8:02 बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 431 रहा, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। रिपोर्ट के अनुसार,पीएम 2.5 का स्तर 289 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जबकि पीएम10 का स्तर 405 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो तय सीमा से काफी अधिक है।

 

राजधानी का एक्यूआई फिलहाल राष्ट्रीय औसत से लगभग 1.6 गुना ज़्यादा खराब है।

 

भारत में एक्यूआई के छह स्तर हैं, जिसमें अच्छा (0–50 ), संतोषजनक (50–100), मध्यम (100–200), खराब (200–300), बहुत खराब (300–400), और गंभीर (400–500) है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर, ठंडे दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दस जनवरी से देश के बड़े हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है।

 

विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर शीतलहर और दिन के ठंडा रहने का अनुमान है, साथ ही सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से लगभग 2.3 डिग्री कम है।

 

विभाग के अनुसार शहर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी है और ज़्यादा नमी और हल्की हवाओं के कारण प्रदूषक सतह के पास फंस गये हैं। खराब मौसम की वजह से हवाई संचालन भी प्रभावित हुआ है, जिससे हवाईअड्डों पर उड़ानों में देरी हो रही है।

 

इंडिगो एयरलाइंस ने ‘एक्स’ पर जारी एक यात्रा परामर्श में कहा, “ दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट आज सुबह भी सर्दियों की हवा और लगातार कोहरे की चपेट में हैं। दृश्यता में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं, और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, संचालन सामान्य से धीमे हो सकते हैं।"

 

एयरलाइन ने कहा, “ ग्राउंड पर मौजूद टीमें सुरक्षा और दृश्यता की ज़रूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं, और यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखने की सलाह दी। इंडिगो ने चेतावनी दी है कि अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, उदयपुर और वाराणसी में कम दृश्यता की वजह से उड़ान शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है, साथ ही यात्रियों को भरोसा दिलाया कि मौसम ठीक होने पर ऑपरेशन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

स्पाइसजेट ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है, “ अमृतसर (एटीक्यू) और वाराणसी (वीएनएस) में खराब मौसम के कारण, सभी आगमन और प्रस्थान और उनसे जुड़ी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।” एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे नियमित रूप से अपनी उड़ानों के स्टेटस की जांच करें। आज यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, संभावित देरी के लिए तैयार रहें और एयरपोर्ट यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

 

जांगिड़.श्रवण
वार्ता

More News

हमने अंडमान में गुलामी के प्रतीक नाम बदलकर देशभक्तों को दिया सम्मान : मोदी

23 Jan 2026 | 8:01 PM

श्रीविजयपुरम (अंडमान), 13 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंडमान निकोबार की पहचान शौर्य और पराक्रम के रूप में रही है और वहां की धरती का संबंध वीर सावरकर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान देशभक्तों से रहा है इसलिए वहां पहले गुलामी की पहचान वाले नाम बदले गये और अब नेताजी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। .

see more..

मोहम्मद यूनुस की 'कठपुतली सरकार' को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों सभी बंगलादेशवासी : शेख हसीना

23 Jan 2026 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को बंगलादेश की मौजूदा एवं अंतरिम सरकार पर देश को अराजकता में धकेलने और लोकतंत्र को गंभीर खतरे में डालने का आरोप लगाया। .

see more..

पिता की मौत के सदमे से उबर कर परेड में मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करेंगी कैप्टन समीरा बुट्टर

23 Jan 2026 | 7:54 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस परेड में अपने मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करने वाली सेना की कैप्टन समीरा बुट्टर के हाथ में उस दिन केवल दस्ते की कमान ही नहीं बल्कि स्मृतियां, व्यक्तिगत क्षति और कर्तव्य के प्रति अटूट संकल्प भी होगा।.

see more..

मुर्मु ने ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया,11 भाषाओं की 2300 पुस्तकों का संग्रह है कुटीर में

23 Jan 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया जिसमें देश की 11 शास्त्रीय भाषाओं की करीब 2300 पुस्तकों का संग्रह है। ग्रंथ कुटीर में तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला की पांडुलिपियों और पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है।.

see more..

उच्चतम न्यायालय ने अनिल अंबानी समूह धोखाधड़ी मामले में सीबीआई-ईडी से सीलबंद स्थिति रिपोर्ट मांगी

23 Jan 2026 | 7:24 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और उसके प्रमोटर अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच पर सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।.

see more..