Monday, Sep 7 2026 | Time 02:58 Hrs(IST)
India


राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ ने सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर पूर्व सैनिकों को सलाम किया

राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ  ने सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर पूर्व सैनिकों को सलाम किया

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर देश के पूर्व सैनिकों के बलिदान और त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में "देश के पूर्व सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान" को याद करते हुए कहा कि उनका अटूट साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के अवसर होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सैनिक देश के प्रति गहराई से समर्पित हैं।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर "हमारे पूर्व सैनिकों और सेवारत कर्मियों के प्रति गहरी कृतज्ञता" व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कि उनके बलिदान भारत की सीमाओं की जीवित ढाल बनते हैं और देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों, सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों की गरिमा और कल्याण के प्रति पूर्ण एवं अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा, ओबीई, भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ की विरासत और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।

 

जितेन्द्र
वार्ता

More News

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद शिक्षक फ्रंट ने छात्रावासों के ऑडिट की मांग की

06 Sep 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक फ्रंट (एनडीटीएफ) ने राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही एक निजी इमारत के ढहने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की समय-बद्ध तरीके से जांच होनी चाहिए और दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के इर्द-गिर्द मौजूद निजी छात्रावासों और किराये पर उठाये जाने वाले मकानों का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट होना चाहिये। .

see more..

इसरो का निजीकरण नहीं होगा, उन्नत अंतरिक्ष मिशनों पर रहेगा मुख्य फोकस

06 Sep 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मीडिया में उसके निजीकरण या अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी भूमिका घटाने से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। .

see more..

मोदी और अमित शाह ने दिल्ली में इमारत ढहने की घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक जताया

06 Sep 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला भवन के ढ़हने की घटना में तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है। .

see more..

सत्य निकेतन हादसे पर खरगे, राहुल, प्रियंका ने जतायी गहरी चिंता

06 Sep 2026 | 8:34 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की अपील की है। हादसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों समेत कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है और घटनास्थल पर राहत बचाव कर लगातार किए जा रहे हैं।.

see more..

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी भवन ढहने से तीन की मौत, कई घायल

06 Sep 2026 | 8:18 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।.

see more..