Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:16 Hrs(IST)
India


भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी, दूतावास ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किये

भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी, दूतावास ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किये

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) भारत ने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और सरकार की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की बढती संख्या के बीच बुधवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है और तेहरान स्थित दूतावास में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं। सरकार ने यह कदम क्षेत्रीय तनाव के बढने और व्यापक प्रदर्शनों के बीच तेजी से बदलती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए उठाया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा बुधवार को जारी परामर्श में छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों सहित सभी भारतीय नागरिकों से वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन माध्यम से ईरान छोड़ने का आग्रह किया गया है।


यह परामर्श पांच जनवरी को जारी पूर्व चेतावनी के बाद जारी किया गया है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।"

 

विदेश मंत्रालय ने भी ईरान की यात्रा से बचने के परामर्श को दोहराते हुए भारतीय नागरिकों को "अगले आदेश तक" ईरान न जाने की सलाह दी है।

 

दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और भारत मूल के लोगों से सतर्कता बरतने और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने तथा भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने को कहा है। उनसे कहा गया है कि वे यात्रा के दौरान अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और इस बारे में वह दूतावास से भी मदद ले सकते हैं।

 

दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये हैं। लोग दूतावास से मोबाइल नम्बर 989128109115, 989128109109,
989128109102 और 989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास से ई मेल cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने सभी नागरिकों को बिना देरी के दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह दी है।

 

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह "कड़ी कार्रवाई" कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार ईरान में सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान 2,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

 

परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान में आंतरिक अशांति बढ रही है। मानवाधिकार संगठनों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई में मरने वालों की संख्या हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ी है, जिससे सुरक्षा और स्थिरता को लेकर चिंताएं गहराई हैं। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

 

भारत समय-समय पर इस क्षेत्र के लिए यात्रा परामर्श जारी करता रहा है, लेकिन ताजा चेतावनी उसकी बढ़ती चिंता को दर्शाती है, जो बिगड़ते सुरक्षा माहौल और विदेशी नागरिकों के समक्ष उत्पन्न हो रहे जोखिमों को लेकर है।

 

संजीव
वार्ता

More News
खड़गे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

खड़गे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

15 Feb 2026 | 1:07 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सबकी समृद्धि की मंगल कामना की है। श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा, "समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और आनंद का प्रकाश फैलता रहे, यही मेरी मंगलकामना है।"

see more..
दिल्ली की वायु फिर से 'खराब' श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

दिल्ली की वायु फिर से 'खराब' श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

15 Feb 2026 | 1:06 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी । यहां इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से 'खराब' श्रेणी में लौट आयी। दिल्ली में हालांकि ठंड कम होने लगी है, जिससे मौसम हल्का हो गया है और सुबहें साफ होने लगी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर 40 में से 24 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी है।

see more..
मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को बधाई दी, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की

मोदी ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को बधाई दी, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की

15 Feb 2026 | 12:53 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, खुशहाली और सबके भले के लिए आदि देव महादेव का आशीर्वाद मांगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आदि देव महादेव हमेशा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

see more..

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया भारतीय छात्र

15 Feb 2026 | 12:12 PM

वाशिंगटन, 15 फरवरी (वार्ता) छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 फरवरी)

15 Feb 2026 | 8:04 AM

नयी दिल्ली 15 फरवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..