Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:19 Hrs(IST)
India


लोकसभा से निलंबित कांग्रेस सदस्यों का संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन

लोकसभा से निलंबित कांग्रेस सदस्यों का संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और अपने निलंबन को गलत बताते हुए इसके विरोध में नारेबाजी की।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विरोध कर रहे अपनी पार्टी की सांसदों के साथ उनके विरोध प्रदर्शन में खड़ी हो गई। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित होने के बाद बाहर आ रहे कांग्रेस के अन्य कई सांसद भी विरोध प्रदर्शन कर रहे अपने साथी सांसदों के साथ खड़े हो गए।

 

गौरतलब है कि मंगलवार को आसन की तरफ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के इन सभी सदस्यों को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ही संसद परिसर में अपने निलंबित सहयोगियों के साथ उनका समर्थन करते हुए उनके निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

 

अभिनव शोभित
वार्ता

More News

मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया : खरगे

05 Sep 2026 | 4:46 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पंगु बनाकर खोखला कर दिया है। श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा को पंगु बना दिया और व्यवस्थित तरीके से इसे खोखला किया है।" उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से बर्बाद और बलिदान कर दिया गया है।

see more..

पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह

05 Sep 2026 | 4:45 PM

नयी दिल्ली 05 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा की राजधानी पणजी में सोमवार को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। .

see more..

शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्यमिता देश के विकास की कुंजी: मुर्मु

05 Sep 2026 | 4:14 PM

नई दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षा को संविधान में निहित समान अवसर के आदर्श को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी लाने में शिक्षकों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया है। .

see more..

बाल विवाह निषेध की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित

05 Sep 2026 | 4:07 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में घोषित किया है। .

see more..

कांग्रेस ने पूर्व सैनिक विभाग का विस्तार किया, किये 26 राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

05 Sep 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अपने पूर्व सैनिक विभाग का विस्तार करते हुए 26 राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयकों में पूर्व सैनिक एस.के. सहगल, संदेश सिंगलकर, धर्मवीर, रमा आर्या, सूबेदार (सेवानिवृत्त) जोरा सिंह, रघबीर सिंह, मलकीत सिंह, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, दिनेश राय, विंग कमांडर अरुण कुमार पांडेय और सूबेदार मेजर वाई.डी. सिंघा समेत 26 लोग शामिल हैं।
अभिनव अशोक
वार्ता.

see more..