Monday, Aug 17 2026 | Time 04:04 Hrs(IST)
India


भारत ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के मद्देनजर ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द देश से बाहर निकालने की अपील की है।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इस संबंध में जारी परामर्श को बुधवार को एक बार फिर जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
दूतावास ने परामर्श में कहा है, “सात अप्रैल की सलाह के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों के मद्देनज़र, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ समन्वय करके और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र ईरान से बाहर निकल जाएँ।”
दूतावास ने परामर्श में स्पष्ट किया है कि किसी भी भारतीय नागरिक को दूतावास के साथ परामर्श और समन्वय के बिना किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
दूतावास ने कहा है, “ पुनः यह दोहराया जाता है कि दूतावास के साथ पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल सीमा तक पहुँचने का कोई प्रयास न किया जाए।”
दूतावास से आपातकालीन संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, जिसमें मोबाइल नंबर: 989128109115
989128109102
989128109109
989932179359, ईमेल: सीओएनएसडॉटतेहरान@एमईएडॉटजीओवीडॉटइन है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान दोनों ही दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।
संजीव उप्रेती
वार्ता
More News

कैग द्वारा कई रेलवे स्टेशनों पर पानी की खराब गुणवत्ता की आशंका के बाद रेलवे ने उठाये सुधारात्मक कदम

16 Aug 2026 | 10:27 PM

नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने चिंता व्यक्त किया था कि रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध पानी पीने डायरिया और फ़ूड पॉइज़निंग हो सकती है, जिसके बाद रेलवे ने अब कई सुधारात्मक कदम उठाया है। रेलवे ने यात्रियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए लगभग 20,000 स्थानों पर नया वाटर कूलरों सहित 'टैंक टू टैप' जल फिल्टरेशन प्रणाली लगाने और पूरे रेलवे नेटवर्क में लगभग 20,000 स्थानों पर जल फिल्टरेशन एवं निगरानी प्रणाली स्थापित करने की निर्णय लिया है। .

see more..

भारतीय व्यापार महोत्सव में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित

16 Aug 2026 | 9:30 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम) 2026 में 1.8 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और 5,000 करोड रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित हुए।.

see more..

मानसून में दिल्ली बनी जलभराव एवं जाम की राजधानी : कांग्रेस

16 Aug 2026 | 9:22 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मानसून और त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी में जगह-जगह जारी सड़क एवं नालियों की खुदाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों और नालों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे दिल्लीवासियों को जलभराव, ट्रैफिक जाम, कीचड़ और टूटी सड़कों की समस्या झेलनी पड़ रही है।श्री यादव ने कहा कि कई इलाकों में अधूरे नाले और खुले गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, जबकि बारिश का पानी सड़कों और गलियों से होते हुए घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है। त्योहारी सीजन में बाजारों और प्रमुख मार्.

see more..

रंजोध सिंह की भूख हड़ताल में शामिल हुए चिब, खेल क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग

16 Aug 2026 | 9:18 PM

रंजोध सिंह की भूख हड़ताल में शामिल हुए उदय भानु चिब, खेल क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांगनयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब रविवार को जम्मू में युवा कार्यकर्ता रंजोध सिंह की भूख हड़ताल में शामिल हुए। रंजोध सिंह खेल क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में करीब 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।.

see more..

जनरल सेठ नेपाल की तीन दिन की यात्रा पर रवाना

16 Aug 2026 | 9:10 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रविवार को नेपाल की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। .

see more..