Sunday, Apr 12 2026 | Time 13:52 Hrs(IST)
India


भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत किया, स्थाई शांति की उम्मीद जताई

भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत किया, स्थाई शांति की उम्मीद जताई

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुये युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी।


विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर बुधवार को एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि भारत पहले से ही इस विवाद के संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर देता रहा है।

 

मंत्रालय ने कहा है, "हम संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं, तनाव में कमी, संवाद और कूटनीति ही संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को अत्यधिक कष्ट पहुँचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापारिक नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से नौवहन की निर्वाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह बना रहेगा।"

 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान ने बुधवार तड़के दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमलों की शुरुआत की थी। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में पश्चिम एशियाई देशों में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमले किए थे। इन हमलों में जान और माल का व्यापक नुकसान हुआ है। ईरान ने इन हमलों के विरोध में और होर्मुज जलडमरूमध्य से आने वाले तेल और गैस टैंकरों के संचालन को बाधित कर दिया था जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 

संजीव उप्रेती
वार्ता

More News

महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र,कहा दल को परे रखकर एकस्वर में पारित करें विधेयक

12 Apr 2026 | 11:39 AM

नयी दिल्ली 12 अप्रैल (वार्ता) महिला आरक्षण विधेयक के समय को लेकर नाराज चल रहे विपक्ष के साथ आम सहमति बनाने की सरकार की कवायदों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की है। .

see more..
खरगे ने मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण, परिसीमन पर उठाए सवाल

खरगे ने मोदी को पत्र लिखकर महिला आरक्षण, परिसीमन पर उठाए सवाल

12 Apr 2026 | 11:15 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र और नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। श्री खरगे ने कहा कि यह कानून सितंबर 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित हुआ था और उस समय कांग्रेस ने इसे तुरंत लागू करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने तब इसे लागू नहीं किया जबकि अब 30 महीने बाद बिना विपक्ष को विश्वास में लिए विशेष सत्र बुला रही है।

see more..

राहुल गांधी ने 'मैं भी अंबेडकर' मैराथन को दिखाई हरी झंडी, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश

12 Apr 2026 | 11:02 AM

नयी दिल्ली 12 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित "मैं भी अंबेडकर" मैराथन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हरी झंडी दिखायी।.

see more..

राहुल गांधी ने ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश

12 Apr 2026 | 10:35 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित “मैं भी अंबेडकर” मैराथन का शुभारंभ रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 अप्रैल)

12 Apr 2026 | 8:08 AM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:.

see more..