Friday, Apr 17 2026 | Time 05:32 Hrs(IST)
India


असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की तैयारियां पूरी

असम, केरल और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की तैयारियां पूरी

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 296 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।


असम की 126 , केरल की 140 और पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए कल वोट डाले जायेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिये गये हैं और आयोग मतदान-केंद्रो पर मतदाताओं का स्वागत करने के लिए तैयार है।

 

चुनाव आयोग के मुताबिक औसतन प्रत्येक मतदान केंद्र पर 750 से 850 मतदाता होंगे, लेकिन किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। असम में 2,50,21,408 मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। केरल में 2,71,06,059 मतदाता हैं जिनके लिए 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं पुड्डुचेरी में 9,44,539 मतदाता 1,099 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर छाया और पेयजल के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

 

आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।

 

असम में कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं। राज्य में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

केरल विधानसभा चुनाव के लिए 140 सीटों पर 890 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ट्रांसजेंडर हैं।

 

केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां जोर आजमाइश कर रही है।

 

पुड्डुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुड्डुचेरी पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरफीएफ) और कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम शामिल है।

 

पुड्डुचेरी में कुल 294 प्रत्याशी चुनाव लड् रहे हैं। यहां भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) और कांग्रेस कीअपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यह चुनाव बीजेपी की अगुवाई वाले सत्तारुढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं।

 

अशोक जितेन्द्र
वार्ता

More News

दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान टकराने की घटना में एटीसी अधिकारी, स्पाइसजेट के पायलट ड्यूटी से हटाये गये

16 Apr 2026 | 9:06 PM

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को दो विमानों के डैने टकराने की घटना में संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारी और स्पाइसजेट के पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।.

see more..

ईडी ने एवेन्यू ग्रुप के धोखाधड़ी मामलों में कई शहरों में छापे मारे

16 Apr 2026 | 8:49 PM

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर, गोवा, जयपुर और मुंबई में सात स्थानों पर 32वें एवेन्यू ग्रुप मामलों की जारी जांच के सिलसिले में छापे मारे। ईडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।.

see more..

मोदी और मैक्रों ने होरमुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता पर बात की

16 Apr 2026 | 8:19 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद होरमुज जलडमरूमध्य को समुद्री जहाजों के लिए खोले जाने के लिए अलग-अलग स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। .

see more..

चांसलर स्टॉकर की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार और निवेश संबंंधों को नयी गति मिलेगी: मुर्मु

16 Apr 2026 | 8:09 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) भारत यात्रा पर आये ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।.

see more..

हरिवंश का फिर से राज्यसभा का उप सभापति चुना जाना तय

16 Apr 2026 | 7:50 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के मनोनीत सदस्य श्री हरिवंश का उच्च सदन के उप सभापति के पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि इस चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया है। .

see more..