Friday, Apr 17 2026 | Time 04:22 Hrs(IST)
India


पश्चिम एशिया : सरकार बोली देश में अन्य ऊर्जा संसाधनों के साथ कोयले का भी पर्याप्त बफर स्टॉक

पश्चिम एशिया : सरकार बोली देश में अन्य ऊर्जा संसाधनों के साथ कोयले का भी पर्याप्त बफर स्टॉक

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) भारत ने अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्ष विराम को पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की दिशा में कदम बताया है और कहा है कि सरकार देश में ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। कोयला मंत्रालय ने इस कड़ी में विद्युत मंत्रालय , रेल मंत्रालय और राज्यों के साथ बेहतर उपलब्धता तथा समन्वय के माध्यम से किफायती दृष्टिकोण अपनाया है।


पश्चिम एशिया की स्थिति पर जानकारी देने के लिए बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि मूल्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर देश में कोयले का पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखा गया है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च से अब तक 5 किलोग्राम के लगभग 8.9 लाख फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे गए। अकेले मंगलवार को 1.1 लाख से अधिक सिलेंडर बेचे गए जबकि फरवरी में हर रोज औसत 77,000 सिलेंडर बेचे जाते थे।

 

सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गुरुवार से उर्वरक संयंत्रों के लिए गैस आवंटन को छह माह की औसत खपत के लगभग 95 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार की अपील के बाद अब तक 17 हजार 100 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किये हैं। पश्चिम एशिया में विभिन्न जहाजों पर तैनात 1,754 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गयी है जिनमें से 63 पिछले 24 घंटों में वापस आये हैं।

 

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में कोयला क्षेत्र पर अधिक जिम्मेदारी है और यह उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय रेल के सहयोग तथा खदानों और तापीय विद्युत संयंत्रों में पर्याप्त कोयला भंडार के कारण यह संभव हो पाया है। पूरी मूल्य श्रृंखला में कोयले का पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखा गया है। इसके अतिरिक्त, लगभग 17 टन कोयला खदानों और परिवहन के दौरान उपलब्ध है, जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड, सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनी लिमिटेड, कैप्टिव खदानों, बंदरगाहों और ट्रांजिट में उपलब्ध भंडार शामिल हैं।कोयला उत्पादन निरंतर खपत के स्तर के अनुरूप बना हुआ है और इसमें कोई कमी नहीं है।

 

 

सरकार ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है लेकिन एलपीजी वितरक एजेंसियों में किसी भी प्रकार की आपूर्ति समाप्त होने की सूचना नहीं है। ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग लगभग 95 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

 

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। मंगलवार को लगभग 4000 छापे मारे गए और पूरे देश में करीब 1000 सिलेंडर जब्त किए गए।अब तक देशभर में 56,000 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आकस्मिक निरीक्षणों को मजबूत किया है और 1770 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, 175 एलपीजी वितरक एजेंसियों पर दंड लगाया है तथा 51 वितरक एजेंसियों को निलंबित किया है।

 

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के बाद ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक नया परामर्श जारी करते हुए भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित मार्गों के अनुसार दूतावास के समन्वय में शीघ्रता से ईरान से बाहर निकलें। यह समझा जाता है कि लगभग 7,500 भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में मौजूद हैं।

 

भारत ने संघर्ष विराम का स्वागत किया है और कहा है," हम संघर्ष विराम के सफल होने का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि यह पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की ओर ले जाएगा। जैसा कि हमने पहले निरंतर आग्रह किया है, तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक हैं ताकि चल रहे संघर्ष को शीघ्र समाप्त किया जा सके। इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को भारी पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति एवं व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हम अपेक्षा करते हैं कि हॉर्मुज़ जलसन्धि के माध्यम से मुक्त नौवहन और वैश्विक वाणिज्यिक प्रवाह निर्बाध रूप से जारी रहेगा।"

 

भारत का कहना है कि वह हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। "हम सभी ऐसे कदमों का स्वागत करते हैं जो शांति और स्थिरता की दिशा में योगदान दें। हमें आशा है कि पश्चिम एशिया में यह विकास यूक्रेन में शांति प्रयासों को भी प्रोत्साहित करेगा।"

 

संजीव अशोक
वार्ता

More News

दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान टकराने की घटना में एटीसी अधिकारी, स्पाइसजेट के पायलट ड्यूटी से हटाये गये

16 Apr 2026 | 9:06 PM

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को दो विमानों के डैने टकराने की घटना में संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारी और स्पाइसजेट के पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।.

see more..

ईडी ने एवेन्यू ग्रुप के धोखाधड़ी मामलों में कई शहरों में छापे मारे

16 Apr 2026 | 8:49 PM

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर, गोवा, जयपुर और मुंबई में सात स्थानों पर 32वें एवेन्यू ग्रुप मामलों की जारी जांच के सिलसिले में छापे मारे। ईडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।.

see more..

मोदी और मैक्रों ने होरमुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता पर बात की

16 Apr 2026 | 8:19 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद होरमुज जलडमरूमध्य को समुद्री जहाजों के लिए खोले जाने के लिए अलग-अलग स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। .

see more..

चांसलर स्टॉकर की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार और निवेश संबंंधों को नयी गति मिलेगी: मुर्मु

16 Apr 2026 | 8:09 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) भारत यात्रा पर आये ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।.

see more..

हरिवंश का फिर से राज्यसभा का उप सभापति चुना जाना तय

16 Apr 2026 | 7:50 PM

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के मनोनीत सदस्य श्री हरिवंश का उच्च सदन के उप सभापति के पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि इस चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया है। .

see more..