Wednesday, May 13 2026 | Time 18:53 Hrs(IST)
India


केरल में यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुँचे वेणुगोपाल, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

केरल में यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुँचे वेणुगोपाल, ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे।


दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री वेणुगोपाल का ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।

 

दिल्ली पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "केरल की जनता ने कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व पर विश्वास है।" उन्होंने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस 63 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह जीत केरल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है और आने वाले समय में राज्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

रवि अशोक
वार्ता

More News

रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' का कल उद्घाटन करेंगे रक्षा राज्य मंत्री

13 May 2026 | 6:20 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ देश के प्रमुख रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' के तीसरे संस्करण का गुरुवार को यहां मानेकशॉ सेंटर में उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, सैन्य नेतृत्व, रक्षा उद्योग से जुड़े हितधारक, राजनयिक, नवप्रवर्तक, स्टार्ट-अप, शिक्षाविद् और रणनीतिक विशेषज्ञ देश में रक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों, स्वदेशी क्षमता विकास और भविष्य की युद्ध तैयारी पर विचार-विमर्श करेंगे। .

see more..

नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

13 May 2026 | 6:07 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

जनरल द्विवेदी को सेना प्रमुख के पद से हटाने संबंधी सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्ट फर्जी : सरकार

13 May 2026 | 5:53 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) सरकार ने सोशल मीडिया पर आ रही इन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। .

see more..

खरीफ फसलों के लिए एमएसपी 2026-27 घोषित, धान के भाव में 72 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 5:36 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बुधवार को इजाफे का ऐलान किया।.

see more..
सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

13 May 2026 | 4:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह योजना वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

see more..