Wednesday, May 13 2026 | Time 18:09 Hrs(IST)
India


टैगोर की जयंती पर नौ मई को बंगाल में आयोजित हो सकता है भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

टैगोर की जयंती पर नौ मई को बंगाल में आयोजित हो सकता है भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती 25 बैसाख (नौ मई) को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह हो सकता है।


गौरतलब है कि श्री टैगोर की जयंती हर साल बंगाली महीना 25 गते बैसाख को मनाया जाता है। यह दिन बंगाल के लोगों के लिए काफी अहमियत रखता है। राज्य के लोग नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर की जयंती को काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन राज्यभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन राज्य में भाजपा की नयी सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित हो सकता है।

 

इससे पहले भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आठ मई को कोलकाता में पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें राज्य के नये मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि आठ मई को ही राज्य में पार्टी के नेता के नाम की घोषणा हो सकती है और नौ मई को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

 

भाजपा ने राज्य में विधायक दल की बैठक के लिए श्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी नौ मई को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का संकेत दिया है।

 

राज्य में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए भाजपा कोलकाता में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। भाजपा की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हैं।

 

संतोष उप्रेती
वार्ता

More News

खरीफ फसलों के लिए एमएसपी 2026-27 घोषित, धान के भाव में 72 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 5:36 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बुधवार को इजाफे का ऐलान किया।.

see more..
सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

13 May 2026 | 4:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह योजना वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

see more..

प्रो. सोलंकी ने 100 दिनों की 'भारत जलवायु सत्याग्रह यात्रा' की शुरुआत की

13 May 2026 | 4:49 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआई) के पूर्व प्रोफेसर प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ जीवनशैली को लेकर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां स्थित महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट से 100 दिनों की 'भारत जलवायु सत्याग्रह यात्रा' की शुरुआत की । .

see more..

एमएसपी 2026-27 : तिलहनों में सबसे अधिक सूरजमुखी में 622 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 4:48 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का एलान किया है। इनमें तिलहनी फसलों में सूरजमुखी के भाव में 622 रुपये प्रति क्विंवटल की बढ़ोतरी की गयी है जिससे इसकी नयी एमएसपी पिछले साल की 7721 से बढ़कर 8343 रुपये प्रति क्विंवटल हो गयी है। .

see more..

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनेगा नागपुर हवाई अड्डा

13 May 2026 | 4:42 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्रीय सरकार ने बुधवार को नागपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। .

see more..