Tuesday, May 12 2026 | Time 23:56 Hrs(IST)
India


राजनाथ ने वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सहयोग की समीक्षा की

राजनाथ ने वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सहयोग की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां वियतनाम के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की और रक्षा सहयोग में प्रगति की समीक्षा की।


श्री सिंह ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ," वार्ता का मुख्य उद्देश्य भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाना था, हाल का घटनाक्रम इस दिशा में सकारात्मक प्रगति को बताता है।"

 

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल और बढ़ते रणनीतिक विश्वास के साथ संपन्न हुई, जो भारत और वियतनाम के बीच गहरी होती 'एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' को दर्शाती है।


बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा क्षमता निर्माण पहलों में हो रही निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से हिन्द प्रशांत क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों में बढ़ते सामंजस्य का उल्लेख किया।

 

चर्चा में समुद्री सहयोग को मजबूत करने, रक्षा उद्योग में साझेदारी बढ़ाने तथा संयुक्त अनुसंधान, सह-विकास और सह-उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने रक्षा बलों के बीच नियमित संपर्क, संयुक्त सैन्य अभ्यास, पोर्ट कॉल और संस्थागत संवाद को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

रक्षा मंत्री ने क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास की परिकल्पना 'महासागर' के तहत वियतनाम के साथ सहयोग जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और शांति, स्थिरता तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

 

यह बैठक भारत और वियतनाम के बीच रक्षा साझेदारी को और गहरा करने तथा भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

 

संजीव जितेन्द्र
वार्ता

More News

पंजाब विजिलेंस अधिकारियों से जुड़े 20 लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई ने तीन को किया गिरफ्तार

12 May 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में तैनात अधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

शीर्ष अदालत का राजस्थान को आदेश, निजी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाए राजस्थानी भाषा

12 May 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राजस्थानी भाषा को एक विषय के रूप में शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि मातृभाषा आधारित शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों के तहत यह एक संवैधानिक आवश्यकता है।.

see more..

राष्ट्र विरोधी राजनीति कर रही है कांग्रेस, विदेशी मुद्रा बचाने की मोदी की अपील देश हित मेंः भाजपा

12 May 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर राष्ट्र विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। .

see more..

दिल्ली अपराध में नंबर वन, गृह मंत्री की निष्क्रियता जिम्मेदार- देवेन्द्र

12 May 2026 | 8:29 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि उनकी निष्क्रियता और प्रभावहीन कार्यशैली के कारण दिल्ली देश के 19 महानगरों में संगीन अपराधों में सबसे ऊपर पहुंच गई है।.

see more..

नीट-यूजी 2026 रद्द : विपक्ष ने सरकार और तंत्र की साख पर उठाये सवाल

12 May 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द किए जाने के सरकार के फैसले पर विपक्ष दलों ने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए आरोप लगाया है कि वह इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में विफल साबित हुई है।.

see more..