Wednesday, May 13 2026 | Time 00:38 Hrs(IST)
India


ईसीआईनेट ऐप से चुनाव प्रक्रिया हुई तेज, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ी-आयोग

ईसीआईनेट ऐप से चुनाव प्रक्रिया हुई तेज, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ी-आयोग

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने कहा है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के दौरान आयोग के आधिकारिक एप 'ईसीआईनेट' सूचना के त्वरित संप्रेषण, चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के साथ ही सुदृढ़ साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है।


आयोग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि उसके सशक्त सूचना प्रौद्योगिकी मंच 'ईसीआईनेट' ने चुनावी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही तात्कालिक अनुश्रवण, शीघ्र प्रतिवेदन तथा पारदर्शिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कहना था कि इस साल जनवरी में इस एप के औपचारिक शुभारंभ के बाद इसके उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और 10 करोड़ से अधिक बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है। इससे पूर्व इसका बीटा संस्करण नवंबर में बिहार चुनावों में प्रयुक्त किया गया था।

 

प्रवक्ता के अनुसार हाल ने हुए मतदान के दिनों नौ, 23 और 29 अप्रैल को ईसीआईनेट पर 98.3 करोड़ से अधिक हिट्स दर्ज की गईं, जबकि मतगणना के दिन चार मई को औसतन प्रति मिनट तीन करोड़ हिट्स दर्ज हुईं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह एप अत्यधिक प्रयोग होने के वावजूद सुचारु रूप से कार्य करने में सक्षम है।

 

उन्होंने बताया कि सुदृढ़ साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण मतगणना के दिन 68 लाख से अधिक दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया। ये प्रयास देश के भीतर तथा विदेशों, दोनों स्थानों से किए जा रहे थे और परिणाम पोर्टल सहित प्रमुख चुनावी मंचों को लक्ष्य बना रहे थे।

 

आयोग ने यह भी बताया कि सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में इस बार मतगणना केंद्रों पर प्रथम बार क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान-पत्र प्रणाली लागू की गई। इसके अंतर्गत 3.2 लाख से अधिक क्यूआर कोड उत्पन्न किए गए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सका कि केवल अधिकृत कार्मिक ही मतगणना स्थलों तक पहुंच सकें और किसी भी प्रकार के अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। 'ईसीआईनेट' के उपयोग से चुनाव प्रबंधन में दक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के नए मानदंड स्थापित हुए हैं।

 

अभिनव , जांगिड़
वार्ता

More News

सीबीआई के निदेशक की नियुक्ति के लिए मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक

12 May 2026 | 10:11 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए उच्च स्तरीय चयन समिति की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम बैठक हुई।
बैठक में श्री मोदी के अलावा चयन समिति के दोनों सदस्यों प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया।
सीबीआई के मौजूदा अध्यक्ष प्रवीण सूद का दो वर्ष का कार्यकाल आगामी 24 मई को समाप्त हो रहा है।
संजीव.अभय
वार्ता.

see more..

पंजाब विजिलेंस अधिकारियों से जुड़े 20 लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई ने तीन को किया गिरफ्तार

12 May 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में तैनात अधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

शीर्ष अदालत का राजस्थान को आदेश, निजी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाए राजस्थानी भाषा

12 May 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राजस्थानी भाषा को एक विषय के रूप में शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि मातृभाषा आधारित शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों के तहत यह एक संवैधानिक आवश्यकता है।.

see more..

राष्ट्र विरोधी राजनीति कर रही है कांग्रेस, विदेशी मुद्रा बचाने की मोदी की अपील देश हित मेंः भाजपा

12 May 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर राष्ट्र विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। .

see more..

दिल्ली अपराध में नंबर वन, गृह मंत्री की निष्क्रियता जिम्मेदार- देवेन्द्र

12 May 2026 | 8:29 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि उनकी निष्क्रियता और प्रभावहीन कार्यशैली के कारण दिल्ली देश के 19 महानगरों में संगीन अपराधों में सबसे ऊपर पहुंच गई है।.

see more..