Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:41 Hrs(IST)
India


कांग्रेस की ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील, जयराम रमेश ने यादव को लिखा पत्र

कांग्रेस की ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील, जयराम रमेश ने यादव को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इस पर पुनर्विचार करने और पर्यावरणीय पहलुओं का समुचित आकलन कराने की अपील की है।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को बुधवार को पत्र लिखकर कहा कि परियोजना को दी गई पर्यावरणीय मंजूरी अपर्याप्त पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययनों पर आधारित है। उनका दावा है कि इससे द्वीप की जैव विविधता, समुद्री पारिस्थितिकी तथा स्वदेशी समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

श्री रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पत्र साझा करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से इस विषय पर उनका और मंत्री के बीच पत्राचार जारी है। परियोजना से संभावित पर्यावरणीय नुकसान पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा संबंधित रिपोर्टों को सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए तैयार पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट पर्याप्त प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित नहीं है तथा इसमें द्वीप की संवेदनशील पारिस्थितिकी से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई है।

 

श्री रमेश ने गलाथिया खाड़ी क्षेत्र में तटीय कटाव संबंधी रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि परियोजना के दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रभावों का स्वतंत्र और व्यापक अध्ययन कराया जाना चाहिए। उन्होंने परियोजना से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा स्थानीय एवं आदिवासी समुदायों की चिंताओं को प्राथमिकता देने की मांग भी की।

 

अभिनव, जांगिड़
वार्ता

More News
सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का मोदी ने हासिल किया गौरव

सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का मोदी ने हासिल किया गौरव

10 Jun 2026 | 11:15 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव हासिल कर लिया। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गये। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के कार्यकाल के बराबर है। पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वैसे पंडित नेहरू आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन तब वह निर्वाचित नहीं, बल्कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री थे।

see more..
नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

10 Jun 2026 | 11:09 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किये जाने के मुद्दे पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेगा और इस बारे में ज्ञापन पत्र सौंपेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आयोग ने पार्टी नेताओं को दोपहर 12 बजे यहां निर्वाचन सदन में मिलने का समय दिया है। पार्टी नेता नटराजन का नामांकन खारिज किये जाने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताते हुए पार्टी ने इस फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा के दबाव में यह कार्रवाई की गयी है। पार्टी का कहना है इससे राज्यसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 11 जून)

10 Jun 2026 | 8:06 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-.

see more..

चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन नामांकन के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को मिलने का समय दिया

10 Jun 2026 | 12:02 AM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की.

see more..

भाजपा की गंदी साजिश को देंगे चुनौती : कांग्रेस

09 Jun 2026 | 10:43 PM

नयी दिल्ली, 9 जून (वार्ता) कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताते हुए कहा है कि भाजपा की इस गंदी साजिश को कानूनी और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर चुनौती दी जाएगी।.

see more..