Wednesday, Jun 10 2026 | Time 12:21 Hrs(IST)
India


खरगे, राहुल, प्रियंका ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताया शोक

खरगे, राहुल, प्रियंका ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।


कांग्रेस नेताओं ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव में पूरा सहयोग करने की अपील करते हुए सरकार से पीड़ित परिजनों को सहायता देने का भी आग्रह किया है।

 

श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मालवीय नगर में हुई दुखद अग्निकांड की घटना से वह अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को समय पर तथा पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया।

 

श्री गांधी ने कहा कि मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव योगदान देने की अपील की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु तथा 36 से अधिक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करने की अपील भी की है।

 

अभिनव, उप्रेती

वार्ता

More News
सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का मोदी ने हासिल किया गौरव

सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का मोदी ने हासिल किया गौरव

10 Jun 2026 | 11:15 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव हासिल कर लिया। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो गये। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के कार्यकाल के बराबर है। पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वैसे पंडित नेहरू आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन तब वह निर्वाचित नहीं, बल्कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री थे।

see more..
नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

10 Jun 2026 | 11:09 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किये जाने के मुद्दे पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेगा और इस बारे में ज्ञापन पत्र सौंपेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आयोग ने पार्टी नेताओं को दोपहर 12 बजे यहां निर्वाचन सदन में मिलने का समय दिया है। पार्टी नेता नटराजन का नामांकन खारिज किये जाने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताते हुए पार्टी ने इस फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा के दबाव में यह कार्रवाई की गयी है। पार्टी का कहना है इससे राज्यसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 11 जून)

10 Jun 2026 | 8:06 AM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-.

see more..

चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन नामांकन के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को मिलने का समय दिया

10 Jun 2026 | 12:02 AM

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की.

see more..

भाजपा की गंदी साजिश को देंगे चुनौती : कांग्रेस

09 Jun 2026 | 10:43 PM

नयी दिल्ली, 9 जून (वार्ता) कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताते हुए कहा है कि भाजपा की इस गंदी साजिश को कानूनी और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर चुनौती दी जाएगी।.

see more..