Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:43 Hrs(IST)
India


एफबीआई ने 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की

एफबीआई ने 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कनाडा और स्पेन के साथ मिलकर 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को निशाना बनाते हुए 50 से ज़्यादा जगहों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।

 

अधिकारियों ने बताया कि 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अमेरिकी अदालत में 37 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस कथित नेटवर्क पर हत्या, ड्रग तस्करी और जबरन वसूली जैसे आरोप हैं।


अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि यह नेटवर्क कनाडा में प्रमुख कनाडाई सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या से जुड़ी साजिश में शामिल था।

 

इस बीच एजेंसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य सतबीर सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। वह लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह के साथ कथित तौर पर जुड़े होने के कारण वांछित है।

 

एफबीआई ने पोस्ट किया, "एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह के साथ जुड़े सतबीर सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है।"

 

एफबीआई के अनुसार, यह समूह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा के अन्य हिस्सों में कई हिंसक आपराधिक गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल है।

 

एजेंसी ने कहा, "जिस किसी के पास भी सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी हो, उससे एजेंसी से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।"

 

जांगिड़

वार्ता

More News

छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए सरकार : राहुल

22 Jul 2026 | 12:21 AM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वह छात्रों के मुद्दे पर सच मे ईमानदार है तो उसे बुधवार को ही संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा करानी चाहिए।.

see more..

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर से इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस :प्रधान

22 Jul 2026 | 12:19 AM

नयी दिल्ली,21 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।.

see more..

राहुल का प्रधानमंत्री आवास के पास अभूतपूर्व धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

21 Jul 2026 | 11:27 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अचानक धरने पर बैठने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।.

see more..

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : कांग्रेस

21 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।.

see more..

दिल्ली के 12 अस्पतालों में 275 विदेशी मेडिकल स्नातकों को मिलेगी इंटर्नशिप

21 Jul 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को बड़ी राहत देते हुए राजधानी के 12 अस्पतालों में 275 अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था सुनिश्चित की है। .

see more..