Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:28 Hrs(IST)
India


तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया पहुंचे मोदी

तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया पहुंचे मोदी

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार देर शाम आस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गये जहां हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


श्री मोदी सोमवार को तीन देशोंं इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रवाना हुए थे। आस्ट्रेलिया की तीन दिन की यात्रा के बाद वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

 

मेलबर्न पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी यात्रा रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊर्जा देगी । उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता के लिए उत्सुक हैं।

 

श्री मोदी ने कहा," मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ होने वाली वार्ता की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करने का अवसर भी मिलेगा, जो हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।"

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे तथा साझा हित के सभी क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद करेंगे।"

 

संजीव जितेन्द्र
वार्ता

More News

पेट्रोलियम ईंधन के निर्यात पर अगले पखवाड़े के लिए शुल्क की दरें घोषित

16 Jul 2026 | 12:41 AM

नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने 16 जुलाई से शुरू होने वाले अगले दो हफ्तों के लिए पेट्रोलियम ईंधन के निर्यात पर संशोधित दरें अधिसूचित कर दीं हैं।.

see more..

भाजपा संगठन में संभावित बदलाव को लेकर मोदी के आवास पर हुई बैठक

15 Jul 2026 | 11:07 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नयी टीम के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर बुधवार को पार्टी की एक अहम बैठक हुई। .

see more..

कश्मीर को लेकर सोज के बयान पर कांग्रेस आलाकमान रूख स्पष्ट करे : भाजपा

15 Jul 2026 | 11:05 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज़ के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पार्टी का रूख स्पष्ट करने की मांग की है। .

see more..

भारत , यूरोपीय संघ के बीच निवेश संरक्षण समझौता जल्द होने की संभावना:गोयल

15 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ दोनों पक्षों के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटी) के परिप्रेक्ष्य में परस्पर निवेश संरक्षण समझौते के महत्व को समझते हैं।.

see more..

भारत टेक्स 2026: निवेशकों एवं आगंतुकों को लुभा रहा है बिहार पवेलियन

15 Jul 2026 | 10:40 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन बुधवार को बिहार पवेलियन में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। .

see more..