Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:27 Hrs(IST)
India


ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए; धन के कथित डायवर्जन की जांच शुरू

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए; धन के कथित डायवर्जन की जांच शुरू

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के एचडीएफसी बैंक के तीन खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है।


ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को बताया कि उसने विमानन क्षेत्र में काम करने वाली केयरवेल समूह की कंपनियों के कोलकाता और उसके आसपास के पांच परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गयी। यह प्राथमिकी कथित तौर पर बेईमानी से वित्तीय लेनदेन, धन के अवैध संग्रह और तृणमूल कांग्रेस के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध धन के हस्तांतरण के मामले में दर्ज की गयी थी।

 

जांच से पता चला है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से मैसर्स केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्था को लगभग 160 करोड़ रुपये भेजे गए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि मैसर्स केयरवेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने एक एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और एक अगस्ता 109 ग्रैंड न्यू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए 2023 से 2026 के दौरान एक अन्य नयी निगमित संबंधित इकाई को 82.96 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। एजेंसी के अनुसार, इन खरीदारियों के लिए कुल 112 करोड़ रुपये दिये गये थे।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से 2023 में केमैन द्वीप स्थित एक इकाई से 17 लाख अमेरिकी डॉलर के असुरक्षित ऋण की व्यवस्था की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और अगस्ता हेलीकॉप्टर को बाद में तृणमूल कांग्रेस को पट्टे पर दे दिया गया था, जबकि कथित तौर पर इन्हें पार्टी के कोष से प्राप्त धन का उपयोग करके खरीदा गया था।
एजेंसी ने आरोप लगाया कि बाद में विमान के उपयोग के बहाने पर्याप्त भुगतान किए गए थे। ईडी ने कहा कि इन लेनदेन के वास्तविक लाभकारी उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस मामले में जांच अभी जारी है।

 

शोभित जितेन्द्र
वार्ता

More News

पेट्रोलियम ईंधन के निर्यात पर अगले पखवाड़े के लिए शुल्क की दरें घोषित

16 Jul 2026 | 12:41 AM

नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने 16 जुलाई से शुरू होने वाले अगले दो हफ्तों के लिए पेट्रोलियम ईंधन के निर्यात पर संशोधित दरें अधिसूचित कर दीं हैं।.

see more..

भाजपा संगठन में संभावित बदलाव को लेकर मोदी के आवास पर हुई बैठक

15 Jul 2026 | 11:07 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नयी टीम के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर बुधवार को पार्टी की एक अहम बैठक हुई। .

see more..

कश्मीर को लेकर सोज के बयान पर कांग्रेस आलाकमान रूख स्पष्ट करे : भाजपा

15 Jul 2026 | 11:05 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज़ के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पार्टी का रूख स्पष्ट करने की मांग की है। .

see more..

भारत , यूरोपीय संघ के बीच निवेश संरक्षण समझौता जल्द होने की संभावना:गोयल

15 Jul 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ दोनों पक्षों के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटी) के परिप्रेक्ष्य में परस्पर निवेश संरक्षण समझौते के महत्व को समझते हैं।.

see more..

भारत टेक्स 2026: निवेशकों एवं आगंतुकों को लुभा रहा है बिहार पवेलियन

15 Jul 2026 | 10:40 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन बुधवार को बिहार पवेलियन में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। .

see more..