Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:13 Hrs(IST)
India


संसद में रणनीति पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक

संसद में रणनीति पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सदन के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।


बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी, गौरव गोगोई तथा इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई नेता शामिल हुए।

 

बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद) की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के प्रो. रामगोपाल यादव, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के टी. आर. बालू, शिवसेना (उद्धव) के अरविंद सावंत, आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास, तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले और महुआ मोइत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे।

 

बैठक में संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की साझा रणनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सरकार को घेरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

अभिनव, जांगिड़
वार्ता

More News
भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

18 Aug 2026 | 12:20 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 अगस्त)

18 Aug 2026 | 8:07 AM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

एसआईआर में 33 प्रतिशत फॉर्म जमा नहीं होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी जानकारी

17 Aug 2026 | 11:20 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग से प्रक्रिया में हुए एडिशन, डिलिशन और ट्रांसफर की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। .

see more..

देश के युवाओं में है असाधारण क्षमता : जयंत चौधरी

17 Aug 2026 | 11:14 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत के युवाओं में असाधारण क्षमता, अनुकूलनशीलता और महत्वाकांक्षा है।.

see more..

दिल्ली सरकार मेडिकल सीटों में करेगी बढ़ोत्तरी : डॉ. पंकज

17 Aug 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार राजधानी में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और सुपर-स्पेशियलिटी स्तर पर सीटों की संख्या में चरणबद्ध बढ़ोतरी करने जा रही है।.

see more..