Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:37 Hrs(IST)
India


युवाओं के साथ खड़े होकर राहुल बोले, छात्रों पर कार्रवाई के लिए अमित शाह जिम्मेदार

युवाओं के साथ खड़े होकर राहुल बोले, छात्रों पर कार्रवाई के लिए अमित शाह जिम्मेदार

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और यही कारण है कि वह इस मुद्दे पर संसद में आकर जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन देश के जिन युवाओं को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है वह उनके साथ खड़े हैं इसलिए युवाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।


श्री गांधी ने बुधवार को 10 जनपथ के बाहर देश के विभिन्न हिस्सों से आये उन आंदोलनकारियों के साथ संवाददाताओं को संबोधित किया जिनका आरोप है कि आंदोलन में शामिल होने के कारण उनको डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने इन युवाओं से बातचीत की है और उनकी पीड़ा को समझा है। उन्होंने बताया कि ये युवा देश के अलग-अलग राज्यों से आये हैं और सभी ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार की हिंसा नहीं की, लेकिन उनके साथ लगातार हिंसा, धमकी और उत्पीड़न हो रहा है।


कांग्रेस नेता ने कहा, "जब किसी नागरिक के साथ अन्याय होता है तो उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। महिलाओं के घरों में गुंडे भेजे जा रहे हैं और उन पर जबरन गलती स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। आज ये युवा देश की प्रेस के सामने हैं, लेकिन अमित शाह संसद के सामने नहीं आ सकते। अगर वह संसद में नहीं आ रहे हैं तो इसकी दो ही वजह हैं, या तो वह जानते हैं कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए वही जिम्मेदार हैं या फिर वह जवाब देने से बच रहे हैं।"


मुंबई से आयी रिया अहीर ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को न पढ़ने दिया जा रहा है और न ही उन्हें सुरक्षित माहौल मिल रहा है। उनका कहना था कि वह पुलिस की गाडी के सामने आयी थी और उनका यह वीडियो खूब चलाया जा रहा है।


झारखंड की नूतन ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनके सामने पैलेट गन चलायी गयी थी और गोली उनके कान के बगल से सनसनाते हुए निकली है। उत्तर प्रदेश की फरहनाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ गुंडों जैसा व्यवहार किया, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे।


नागपुर से आये भारत भाई ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गयी और उन्होंने कई छात्रों को खून से लथपथ देखा। वहीं मुस्कान ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण मार्च के दौरान एक पुरुष पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की और उन पर लाठी चलायी। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।


अभिनव अशोक
वार्ता

More News

देश के युवाओं में है असाधारण क्षमता : जयंत चौधरी

17 Aug 2026 | 11:14 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत के युवाओं में असाधारण क्षमता, अनुकूलनशीलता और महत्वाकांक्षा है।.

see more..

दिल्ली सरकार मेडिकल सीटों में करेगी बढ़ोत्तरी : डॉ. पंकज

17 Aug 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार राजधानी में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और सुपर-स्पेशियलिटी स्तर पर सीटों की संख्या में चरणबद्ध बढ़ोतरी करने जा रही है।.

see more..

रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026' का किया शुभारंभ

17 Aug 2026 | 11:02 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प को जन-अभियान का स्वरूप देते सोमवार को 'दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026' का शुभारंभ किया।.

see more..

ग्यारह साल बाद अमित मालवीय आईटी सेल से हुए आउट, दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी

17 Aug 2026 | 8:54 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 11 साल से पार्टी की आईटी सेल की जिम्मेदार संभाल रहे श्री अमित मालवीय की जगह श्री दीपक म्हस्के को इसका प्रमुख बनाया है।.

see more..

सरकार ने'स्माइल'योजना के माध्यम से व्यापक पुनर्वास और सामाजिक समावेशन को किया मजबूत

17 Aug 2026 | 8:37 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, वंचित और हाशिये पर रह रहे लोगों के लिए एक विशेष योजना को लागू कर रहा है। .

see more..