Friday, Sep 4 2026 | Time 22:34 Hrs(IST)
India


पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा: भाजपा

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राज्य को दलाली का प्रदेश बनाने का आरोप लगाते हुए उनसे तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर रिपोर्ट का हवाला देते हुए श्री मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "ये कहना गलत नहीं होगा कि कट्टर बेईमान श्री केजरीवाल और श्री मान आज भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गये हैं।"


उन्होंने कहा कि पंजाब वह प्रदेश है, जहां देश और अपनी भूमि से प्रेम करने वाले लोग रहते हैं। उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है, जिनकी कर्मठता पूरे विश्व में जानी जाती है। उस पंजाब की पावन धरती को 'बीबी यानी बाटली भगवंत और भ्रष्टाचारी भगवंत' ने दलाली का प्रदेश बनाने का काम किया है।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब ईमानदारी की मिसाल कायम करने वालों की धरती है, लेकिन इस पावन धरती को 'भ्रष्टाचारी भगवंत' के दौर में रिश्वतखोर की धरती में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच में सामने आये तथ्यों के अनुसार, पंजाब में वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला एक 'रेट कार्ड' के आधार पर किया जा रहा है।


श्री भाटिया ने कहा कि श्री मान को जवाब देना चाहिए कि क्या श्री केजरीवाल 'कैश-फॉर-ट्रांसफर' घोटाले के मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि श्री मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मन हैं। ईडी की जांच में तथ्य सामने आया है कि रेट कार्ड में ये तय है कि किसको क्या दायित्व मिलेगा, उसकी और किस विभाग में प्रभार मिलेगा, उसकी एक कीमत देनी होगी।


उन्होंने श्री केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि श्री केजरीवाल जेल जाने वाले और ज़मानत पर बाहर आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने और यही मॉडल पंजाब में भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "पंजाब में बिचौलियों और दलालों को खुली छूट दी जा रही है। ज़रा सोचिए एक दलाल मुख्यमंत्री से तबादले के रेट के बारे में पूछ रहा है।"


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री मान को पंजाब की जनता को उत्तर देना होगा कि उनकी नाक के नीचे, उनके इशारों पर जो ये 'कॉस फॉर ट्रांसफर' घोटाला हो रहा है, तो क्या इसका सरगना श्री केजरीवाल है?


उन्होंने कहा कि इसी तरह का रेटकार्ड मॉडल शराब घोटाला दिल्ली में भी कट्टर बेईमान श्री केजरीवाल ने किया था। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब दिया। श्री केजरीवाल आजाद भारत के इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने, जो जेल में भी मुख्यमंत्री थे और जमानत पर भी मुख्यमंत्री थे।अब वही मॉडल श्री मान पंजाब में लागू कर रहे हैं। श्री मान को संविधान पढ़ना चाहिए, जिसका उन्होंने शपथ लिया था।


श्री भाटिया ने कहा कि अगर कोई संज्ञेय अपराध हुआ है, तो प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब श्री मान और श्री केजरीवाल पंजाब से भगाए जाएंगे और जेल की सलाखों के पीछे सडेंगे। इनके कण-कण में, नस-नस में भ्रष्टाचार है। इन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को वसूली करके अपनी 'मौज-मस्ती' के लिए इस्तेमाल करने का महापाप किया है।


संतोष.श्रवण
वार्ता

More News

दिल्ली में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट, आईजीआई हवाईअड्डे पर 9 उड़ानें डायवर्ट की गयी

04 Sep 2026 | 8:36 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर 9 उड़ानों की दिशा बदलते हुए उन्हें दूसरी जगह भेजी गयी। .

see more..

मुर्मु ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी

04 Sep 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली 04 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

समूचा जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख भारत के अभिन्न व अविभाज्य अंग : विदेश मंत्रालय

04 Sep 2026 | 8:09 PM

नयी दिल्ली 04 सितम्बर (वार्ता) भारत ने ब्रिटेन में बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी के कश्मीर के बारे में बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि समूचा जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।.

see more..

एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना के मामले में मुख्य पायलट को बर्खास्त किया

04 Sep 2026 | 8:05 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने गत 04 अगस्त को फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना के सिलसिले में मुख्य पायलट को बर्खास्त कर दिया है। .

see more..

श्रद्धा, भक्ति के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

04 Sep 2026 | 7:52 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में लोग कृष्ण भक्ति में लीन और हर्षोल्लास में नजर आये। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की आठवीं तिथि को मनाया जाता है। महाभारत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के एक कारागार में हुआ था, जहां उनके माता-पिता देवकी और वासुदेव को तत्कालीन शासक कंस ने बंदी बनाकर रखा था। जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कृष्ण के बाल रूप का श्रृंगार करते हैं और उन्हें माखन, मिश्री, तुलसी पत्ते जैसी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं।

see more..