Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:36 Hrs(IST)
States » Other states


केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए दो दिन का सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

तिरुवनंतपुरम, 03 दिसंबर (वार्ता) केरल सरकार ने नौ और 11 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरे राज्य में दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिससे सरकारी कर्मचारियों से लेकर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों तक सभी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।
मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। निजी क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी अपने कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देने का निर्देश दिया गया है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नौ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जबकि 11 दिसंबर को त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
ऐसे सरकारी कर्मचारी जो मतदान वाले ज़िले के मतदाता हैं लेकिन किसी ऐसे ज़िले में कार्यरत हैं जहां कोई अवकाश घोषित नहीं है तो वे विशेष अवकाश के पात्र होंगे। वे मतदाता सूची में शामिल होने का प्रमाण प्रस्तुत करके त अन्य पात्र अवकाश विकल्पों (आकस्मिक अवकाश, परिवर्तित अवकाश और अर्जित अवकाश को छोड़कर) का लाभ उठा सकते हैं।
राज्य सरकार ने आगे निर्देश दिया है कि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मतदान के दिन पूरे दिन का सवेतन अवकाश दिया जाना चाहिए, जैसा कि केरल पंचायत राज अधिनियम और केरल नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य है। श्रम आयुक्त को आईटी कंपनियों, कारखानों, दुकानों और अन्य सभी निजी संस्थानों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है।
दैनिक वेतनभोगी और अस्थायी कर्मचारी जो मतदान जिले में मतदाता हैं लेकिन किसी अन्य जिले में रहते हैं या काम करते हैं, वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवेतन अवकाश के पात्र होंगे।
अभय
वार्ता
More News

ध्यानार्थ ध्यानार्थ

13 Dec 2025 | 8:49 AM

सम्पादक कृपया चुनाव केरल मतगणना (13HDR1) का इस्तेमाल न करें, ये खबर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चली गयी है। इसके स्थान पर सम्पादित कॉपी दी जा रही है।.

see more..

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:26 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गयी। .

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना से पहले संयम बरतने की अपील

12 Dec 2025 | 10:00 PM

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसंबर (वार्ता) केरल के प्रदेश चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों से उस समय संयम बरतने की अपील की है, जब राज्य में 13 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम सामने आएगा।.

see more..

डिनर से कांग्रेस में फूट, भाजपा राजनीतिक विवाद का लाभ उठाने की फिराक में

12 Dec 2025 | 9:10 PM

बेंगलुरु, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के विधायकों की लगातार दो अलग -अलग डिनर पार्टियों ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी की गहरी दरार को सामने ला दिया है। .

see more..

ओडिशा सरकार सांस्कृतिक संरक्षण और जल सुरक्षा पर प्रमुख प्रस्तावों की जांच करेगी

12 Dec 2025 | 8:57 PM

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किशोर कुमार बासा और विश्व इंजीनियरिंग संगठनों महासंघ (डब्ल्यूएफईओ) की रणनीतिक योजना समिति के अध्यक्ष इंजी. अशोक बासा के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करने की सहमति दी है।.

see more..