Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:14 Hrs(IST)
States » Other states


मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अफीम की खेती नष्ट की, चार गिरफ्तार

इंफाल, 03 दिसम्बर (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अपना अभियान तेज करते हुए अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया तथा अलग-अलग घटनाओं में कथित रूप से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया।
एक बड़े मादक पदार्थ विरोधी अभियान में, सुरक्षाकर्मियों ने इंफाल जिले के सेनापति थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोरबंग पर्वत श्रृंखला में लगभग चार एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन पर अंकुश लगाने के चल रहे प्रयासों के अंतर्गत की गयी।
एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाइखोंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति काकचिंग जिले के वाबागई केराक अचौबा का निवासी है और वर्तमान में वाइखोंग कांगसम लेइकाई में रहता है। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
इस बीच, इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक अन्य व्यक्ति को उरीपोक याम्बेम लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। वह व्यक्ति सागोलबंद तेरा लौकरकपम लेइकाई का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लांगथबल कुंजा माखा लेइकाई से एक और सक्रिय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की समन्वित कार्रवाई शांति बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जारी रहेगी।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:53 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती हो रही है। .

see more..

ध्यानार्थ ध्यानार्थ

13 Dec 2025 | 8:49 AM

सम्पादक कृपया चुनाव केरल मतगणना (13HDR1) का इस्तेमाल न करें, ये खबर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चली गयी है। इसके स्थान पर सम्पादित कॉपी दी जा रही है।.

see more..

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:26 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गयी। .

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना से पहले संयम बरतने की अपील

12 Dec 2025 | 10:00 PM

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसंबर (वार्ता) केरल के प्रदेश चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों से उस समय संयम बरतने की अपील की है, जब राज्य में 13 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम सामने आएगा।.

see more..

डिनर से कांग्रेस में फूट, भाजपा राजनीतिक विवाद का लाभ उठाने की फिराक में

12 Dec 2025 | 9:10 PM

बेंगलुरु, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के विधायकों की लगातार दो अलग -अलग डिनर पार्टियों ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी की गहरी दरार को सामने ला दिया है। .

see more..