Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:26 Hrs(IST)
States » Other states


ममता ने भवानीपुर से नामांकन पत्र किया दाखिल

ममता ने भवानीपुर से नामांकन पत्र किया दाखिल

कोलकाता, 08 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए फिर से अदालत का रुख करने के संकेत दिये।


उन्होंने सर्वे बिल्डिंग के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि 27 लाख से अधिक ऐसे मतदाताओं को मतदान से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, जिनके नाम सूची से हटा दिये गये हैं। उनका कहना था कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत आने वाले लोगों को भी वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए।


उन्होंने उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने ऐसे मतदाताओं को वास्तविक माना है और उन्हें ट्रिब्यूनल में अपील का अधिकार दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर उन्हें अभी वोट देने की अनुमति नहीं है, तो फिर ट्रिब्यूनल बनाने का क्या मतलब?”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘भारी मन’ से नामांकन दाखिल कर रही हैं। उनके अनुसार, करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं में से केवल 32 लाख को ही पात्र घोषित किया गया है, जो चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि यह स्थिति केवल अदालत में जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकी।

 

इससे पहले, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शक्ति प्रदर्शन में बदल गयी। पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे ममता बनर्जी अपने आवास से निकलीं और अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक पैदल मार्च किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

 

इस दौरान कोलकाता के मेयर और राज्य मंत्री फरहाद हकीम, उनके भाई स्वपन बनर्जी, कार्तिक बनर्जी और भाभी कजरी बनर्जी तथा पार्टी नेता संदीप बक्शी मौजूद रहे।

 

मार्ग के दोनों ओर सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाये।मुख्यमंत्री के आगे बढ़ने के दौरान समर्थक दोनों ओर खड़े होकर ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाते रहे, जबकि वह हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करती रहीं।

 

कोलकाता के मेयर फऱहाद हकीम समेत कई वरिष्ठ नेता इस दौरान उनके साथ रहे। रास्ते में ‘जय बांग्ला’ के नारों से माहौल गूंज उठा, जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद और पारंपरिक उलूलध्वनि से उनका स्वागत किया।

 

भवानीपुर की बहुसांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हुए उनके प्रस्तावकों में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल थे। इसे तृणमूल कांग्रेस की समावेशी राजनीति के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। नामांकन पत्र फिलहाल जांच प्रक्रियाधीन हैं।

 

प्रदीप.श्रवण
वार्ता

More News

वैशाखी स्नान एवं सद्भावना सम्मेलन के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

12 Apr 2026 | 3:08 PM

हरिद्वार, 12 अप्रैल (वार्ता ) उत्तराखंड में वैशाखी स्नान एवं सद्भावना सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने रविवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी और संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।.

see more..

किशन रेड्डी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया

12 Apr 2026 | 3:05 PM

हैदराबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।.

see more..

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया

12 Apr 2026 | 2:51 PM

हैदराबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्म विभूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।.

see more..

भूदान भूमि गरीबों में बांटने की मांग, भाकपा नेता ई. टी. नरसिम्हा ने उठाई आवाज

12 Apr 2026 | 2:50 PM

संगारेड्डी, 12 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तेलंगाना सहायक सचिव ई.टी. नरसिम्हा ने राज्य सरकार से सभी पात्र गरीबों को भूदान भूमि वितरित करने और इन जमीनों को अतिक्रमण से बचाने की मांग की है।.

see more..

एआरसी कैंसर हॉस्पिटल बेंगलुरु में किफायती कैंसर इलाज की सुविधा

12 Apr 2026 | 2:47 PM

बेंगलुरु, 12 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक में आरियन रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी सेंटर बेंगलुरु में मध्यम वर्ग के लिए किफायती और उन्नत कैंसर इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह महंगे कॉरपोरेट अस्पतालों और काम के बोझ से दबे सरकारी अस्पतालों के बीच एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराता है। .

see more..