Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:53 Hrs(IST)
States » Other states


सतीशन ने मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए जनता से मांगा समर्थन

सतीशन ने मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए जनता से मांगा समर्थन

तिरुवनंतपुरम, 03 जून (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्य में मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी को सबसे गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए पूरे समाज से 'ऑपरेशन तूफान : द नार्को हंट' के साथ एकजुट होने का आग्रह किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान राज्य से मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का भविष्य और प्रगति उसके युवाओं पर निर्भर करता है और ड्रग माफिया योजनाबद्ध तरीके से युवाओं को निशाना बना रहे हैं। इससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नुकसान पहुंच रहा है।

 

उन्होंने कहा, "मादक पदार्थों का बढ़ता प्रसार केरल की सबसे गंभीर चिंताओं में से एक बनकर उभरा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी का एक प्रमुख हॉटस्पॉट बन गया है। ऑपरेशन तूफान केरल को इस खतरे से मुक्त करने का एक मिशन है और इसके लिए समाज के हर वर्ग की पूरे दिल से भागीदारी की आवश्यकता है।"

 

यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और आबकारी विभागों के सहयोग से केरल पुलिस संयुक्त रूप से लागू कर रही है। अभियान के लिए पूर्ण सरकारी समर्थन का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।

 

यहां कॉटन हिल स्कूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने इंटेलिजेंस आईजी पुट्टा विमलादित्य को इस परियोजना का नोडल अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य भर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के लिए इंटेलिजेंस विंग, नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस इकाइयाँ आपस में तालमेल बिठाकर काम करेंगी।

 

इस अभियान को केरल की युवा पीढ़ी के भविष्य में निवेश बताते हुए गृह मंत्री ने सक्रिय सार्वजनिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मादक पदार्थों की तस्करी और वितरण से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जानकारी देने की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल एप्लिकेशन बनाये जायेंगे।

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान और सुरक्षा पूरी तरह से सुरक्षित रखी जायेगी और चेतावनी दी कि इस अभियान में बाधा डालने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अधिकारी बिना किसी समझौते के सख्त कार्रवाई करेंगे।

 

मंत्री ने कहा कि डार्क वेब के माध्यम से काम करने वाले ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यह नोट करते हुए कि मादक पदार्थों के सिंडिकेट अक्सर अंतर-राज्यीय नेटवर्क के माध्यम से काम करते हैं, उन्होंने कहा कि केरल पुलिस ने ऐसे संगठित आपराधिक अभियानों को ध्वस्त करने के लिए एक समन्वित रणनीति तैयार की है।

 

'ऑपरेशन तूफान : द नार्को हंट' का आधिकारिक लोगो मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा, आबकारी और परिवहन मंत्रियों ने संयुक्त रूप से जारी किया।

 

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ने 'तूफान वॉरियर्स' चुने गये छात्रों को बैज वितरित किये, जबकि शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने कॉटन हिल स्कूल के स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स को 'तूफान' का झंडा सौंपकर अभियान का शुभारंभ किया।

 

आलम उप्रेती
वार्ता

More News

सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट साझा करते समय सावधानी बरते-नागालैंड पुलिस

10 Jun 2026 | 12:26 AM

दीमापुर, 09 जून (वार्ता) नागालैंड पुलिस ने सभी सोशल मीडिया मंच के ग्रुप एडमिन और सदस्यों से कहा है कि वे संदेश , फोटो , वीडियो या कोई भी अन्य सामग्री पोस्ट, साझा या फ़ॉरवर्ड करते समय सावधानी बरतें।.

see more..

नागालैंड के मुख्यमंत्री रियो ने मणिपुर में कुकी बंधकों की रिहाई का स्वागत किया

09 Jun 2026 | 11:16 PM

दीमापुर, 09 जून (वार्ता) नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) और नागा सिविल सोसाइटी संगठनों द्वारा कुकी बंधकों की सुरक्षित और मानवीय रिहाई का स्वागत किया है।.

see more..

कोलकाता में नगर निगम पार्षद और उनके पति धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

09 Jun 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 9 जून (वार्ता)। कोलकाता नगर निगम की पार्षद सुस्मिता भट्टाचार्य और उनके पति को मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उज्ज्वल बिस्वास गिरफ्तार

09 Jun 2026 | 11:09 PM

कृष्णनगर, 9 जून (वार्ता)। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास को गरीबों में बांटे जाने वाले सरकारी राहत कोष की सामग्री को अपने आवास पर कथित तौर पर अवैध रूप से जमा करके रखने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

see more..

पाला बदलने की कोई संभावना नहीं: टीएमसी सांसद देव

09 Jun 2026 | 10:51 PM

कोलकाता, 09 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और फ़िल्म अभिनेता दीपक अधिकारी (देव) ने मंगलवार को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की और कहा कि अभी उनके पाला बदलने की कोई संभावना नहीं है।.

see more..