Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:45 Hrs(IST)
Parliament


पश्चिम बंगाल में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठा राज्यसभा में

पश्चिम बंगाल में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठा राज्यसभा में

नयी दिल्ली 04 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा लोगों को केन्द्र की योजनाओं के लाभों से वंचित रखने का मुद्दा राज्यसभा में बुधवार को जोर-शोर से उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के समिक भट्टाचार्य ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने केन्द्र की अनेक योजनाओंं को लागू नहीं किया है जिससे वहां के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।


तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के जोरदार हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां आयुष्मान योजना लागू नहीं है। ऐसे ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के हजारों आवेदन के बावजूद इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल सरकार बदले की राजनीति के तहत ऐसा कर रही है लेकिन इसका नुकसान लोगों को हो रहा है।


द्रमुक की राजश्री ने रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में मिलने वाली छूट को बहाल किये जाने की मांग की।

 

आम आदमी पार्टी के डा अशोक मित्तल ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर बढते हमले और उनकी सुरक्षा का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाड़ा आदि देशों के साथ भारत के अच्छे संबंधों के बावजूद वहां भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं और हर वर्ष बड़ी संख्या में भारतीय लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग लाखों करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा देश में भेजते हैं और सरकार को इनकी सुरक्षा के बारे में इन देशों की सरकारों के साथ बात करनी चाहिए।

 

कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिये डीप फेक वीडियों से उत्पन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यह सरकारों और शासन व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है।

 

आम आदमी पार्टी के राघव चढ्ढढा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए संकट बन गया है। उन्होंने कहा कि मिलावट पर लगाम लगाने के लिए कानूनों को सख्त किये जाने तथा निगरानी व्यवस्था कोे मजबूत बनाये जाने की जरूरत है।
द्रमुक के तिरूचि शिवा ने तमिललाडु के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा पकड़े जाने का विषय सदन के सामने रखते हुए कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही समस्या है और इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

 

भाजपा की धर्मशिला गुप्ता ने मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की ।

 

कांग्रेस की जे बी माथेर हीशम ने केरल में एम्स की स्थापना करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से चली आ रही है।
बीजू जनता दल के शुभाशीष खुंटिया ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढाने का मुद्दा उठाया ।

 

संजीव
वार्ता

More News

तुअर, मसूर, उड़द की शत-प्रतिशत खरीद करेगी सरकार: शिवराज

13 Feb 2026 | 2:08 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में भरोसा दिलाया कि तुअर, मसूर और उड़द के किसान जितना भी उत्पादन करेंगे सरकार उनकी शत-प्रतिशत खरीद करेगी। .

see more..
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित

13 Feb 2026 | 1:54 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) संसद के बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया और दोनों सदनों की कार्यवाही 09 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। इसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 01 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया गया।

see more..
जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की मांग उठी राज्यसभा में

जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की मांग उठी राज्यसभा में

13 Feb 2026 | 1:38 PM

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) जेलों में बंद लाखों विचाराधीन कैदियों को मतदान का अधिकार देने की शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की गयी। भारतीय जनता पार्टी के इरन्ना कडाड़ी ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी देश की जेलों में लाखों की संख्या में विचाराधीन कैदी बंद हैं। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि देश में जेल से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है लेकिन विचाराधीन कैदी को मत डालने का अधिकार नहीं है। .

see more..

लोक सभा की कार्यवाही नौ मार्च तक के लिए स्थगित

13 Feb 2026 | 1:36 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोक सभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण नौ मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। .

see more..
मेरे भाषण से संसदीय कामकाज पर टिप्पणी और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना हटायी गयी: खरगे

मेरे भाषण से संसदीय कामकाज पर टिप्पणी और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना हटायी गयी: खरगे

13 Feb 2026 | 1:32 PM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को सदन में कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा "बिना किसी औचित्य के" कार्यवाही से हटा दिया गया जिसमें उन्होंने संसदीय कामकाज पर टिप्पणियां और प्रधानमंत्री की चंद नीतियों की आलोचना की थी।

see more..