Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:20 Hrs(IST)
Sports


फुटबॉल के जादूगर मेसी की अर्जेंटीना क्वार्टरफाइनल में

फुटबॉल के जादूगर मेसी की अर्जेंटीना क्वार्टरफाइनल में

एटलांटा, 08 जुलाई (वार्ता) फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की गत चैम्पियन अर्जेंटीना टीम ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद हैरतअंगेज वापसी करते हुए 13 मिनट के अंतराल में तीन गोल दागकर 3-2 से जीत हासिल करते हुए फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। अर्जेंटीना इस तरह क्वार्टर फाइनल में जाने वाली सातवीं टीम बन गई।


मिस्र 2-0 की बढ़त के साथ सबसे बड़ा उलटफेर करता दिखाई दे रहा था लेकिन क्रिश्चियन रोमेरो ने 79 वें मिनट में अर्जेंटीना का पहला गोल दागा। इस गोल से जोश में आये अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मिस्र पर हमले बोले और खेल के जादूगर मेसी ने 83 वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इंजरी समय के तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडीज ने हेडर से तीसरा और मैच विजयी गोल दाग दिया।अर्जेंटीना के प्रशंसक अंतिम सीटी बजते ही ख़ुशी से झूम उठे।

 

मुकाबले का पहला गोल मिस्र की तरफ से आया जब यासिर इब्राहिम ने 15वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 67वें मिनट में मुस्तफा जीको ने दूसरा गोल कर मिस्र को 2-0 से आगे ले जाने का काम किया। 78वें मिनट तक मिस्र 2-0 से आगे चल रहा था। वर्ल्ड कप जैसे दबाव भरे मैचों में गोल कर पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन अर्जेंटीना की उम्मीद तब जगी जब 79वें मिनट में क्रिश्चियन रोमेरो ने गोल दागा।
उसके 4 मिनट बाद ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप में 21वां गोल आया। हालांकि मेसी इसी मुकाबले में पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे। उस वक्त माहौल ऐसा था कि पूरा मैदान सन्न रह गया था। खैर फुल-टाइम तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। इंजरी समय के तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडेज ने अर्जेंटीना के लिए तीसरा और मैच का निर्णायक गोल किया।

 

क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना कोलंबिया/स्विट्जरलैंड से होगा।

 

राज, राम
वार्ता

More News

प्रणेश ने गुकेश को हराया, निहाल सरीन ने अर्जुन एरिगैसी को मात दी

21 Jul 2026 | 8:57 PM

चेन्नई, 21 जुलाई (वार्ता) जीएम एम प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को लगातार दूसरी हार दी, जबकि जीएम निहाल सरीन ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे एडिशन के पेनल्टीमेट राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराया, जो भारत का सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल टूर्नामेंट है।.

see more..

रिटायरमेंट की बहस के बीच रोहित, विराट के समर्थन में उतरे अश्विन

21 Jul 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर नई अटकलों के बीच उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने यह तय करने का अधिकार हासिल किया है कि वे कब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं।.

see more..

दोनों देशों के पास बराबर का मौका होगा: सिकंदर रज़ा

21 Jul 2026 | 8:24 PM

हरारे, 21 जुलाई (वार्ता) ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा का मानना है कि भारत के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज़ में मुकाबला बराबरी का होगा, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मेहमान टीम को टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने के बावजूद ज़्यादा फेवरेट नहीं माना जाना चाहिए। सीरीज़ गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगी, और तीनों मैच एक ही जगह पर खेले जाएंगे।.

see more..

विराट कोहली की सलाह से मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद मिली :पीवी सिंधु

21 Jul 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने बताया है कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड विराट कोहली ने उनके बैडमिंटन करियर के सबसे मुश्किल दौर में उनकी मदद की।.

see more..

पहला लक्ष्य भारत की जर्सी पहनना है : अशोक शर्मा

21 Jul 2026 | 7:44 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) तेज़ गेंदबाज़ अशोक शर्मा का कहना है कि भारत की जर्सी पहनना उनका ज़िंदगी भर का सपना रहा है, क्योंकि वह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ आने वाली टी 20 सीरीज़ में अपने इंटरनेशनल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज़ गुरुवार को हरारे में शुरू हो रही है, जहाँ यह युवा खिलाड़ी अपने पहले सीनियर इंडिया कॉल-अप का पूरा फ़ायदा उठाने की उम्मीद कर रहा है।.

see more..