Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:40 Hrs(IST)
Sports


टंग और आर्चर ने भारतीय बल्लेबाजी को किया ध्वस्त, इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त

नाटिंघम, 08 जुलाई (वार्ता)। जॉश टंग (28 रन पर चार विकेट) और जोफ्रा आर्चर (29 रन पर तीन विकेट) ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और इंग्लैंड ने तीसरा टी 20 मंगलवार को 125 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
फिल साल्ट (70) के शानदार अर्धशतक से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 201 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर भारत को 114 ओवर में मात्र 76 रन पर ढेर कर दिया। भारत को 202 का लक्ष्य मिला था और एक धीमी पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं रहने वाला था और इसकी झलक पावरप्ले में ही मिल गई जहां भारत ने इस प्रारूप में पहली बार पांच विकेट गंवा दिए। भारत ने इस प्रारूप का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर भी बनाया और भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर 13 रन का रहा जो वैभव सूर्यवंशी और इशान किशन ने बनाया। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट जॉश टंग ने लिए और आर्चर को तीन विकेट मिले। स्पिनर जैक्स को एक और आदिल राशिद को दो विकेट हासिल हुए। जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
अभिषेक शर्मा 10, कप्तान श्रेयस अय्यर पांच, अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई की संख्या में पहुंच सके।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को जोस बटलर (36) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन प्रिंस यादव ने आते ही बटलर को अपना शिकार बनाया और कुछ आक्रामक शॉट्स खेलने के बाद हैरी ब्रूक (16) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद फ़िल सॉल्ट ने ज़िम्मेदारी संभाली और जैकब बेथेल (13) ने उनका साथ भी दिया। हालांकि हर्षित राणा ने वापसी करते हुए लगातार दो गेंदों पर बेथेल और टॉम बेंटन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सैम करन (नाबाद 41) ने आने के बाद आक्रमण शुरू किया। सॉल्ट 44 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने लेकिन करन ने प्रहार जारी रखा। हालांकि अंतिम दो ओवर में भारत ने मात्र 14 रन दिए। करन 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
राज, राम
वार्ता
More News

प्रणेश ने गुकेश को हराया, निहाल सरीन ने अर्जुन एरिगैसी को मात दी

21 Jul 2026 | 8:57 PM

चेन्नई, 21 जुलाई (वार्ता) जीएम एम प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को लगातार दूसरी हार दी, जबकि जीएम निहाल सरीन ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे एडिशन के पेनल्टीमेट राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराया, जो भारत का सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल टूर्नामेंट है।.

see more..

रिटायरमेंट की बहस के बीच रोहित, विराट के समर्थन में उतरे अश्विन

21 Jul 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर नई अटकलों के बीच उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने यह तय करने का अधिकार हासिल किया है कि वे कब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं।.

see more..

दोनों देशों के पास बराबर का मौका होगा: सिकंदर रज़ा

21 Jul 2026 | 8:24 PM

हरारे, 21 जुलाई (वार्ता) ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा का मानना है कि भारत के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज़ में मुकाबला बराबरी का होगा, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मेहमान टीम को टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने के बावजूद ज़्यादा फेवरेट नहीं माना जाना चाहिए। सीरीज़ गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगी, और तीनों मैच एक ही जगह पर खेले जाएंगे।.

see more..

विराट कोहली की सलाह से मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद मिली :पीवी सिंधु

21 Jul 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने बताया है कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड विराट कोहली ने उनके बैडमिंटन करियर के सबसे मुश्किल दौर में उनकी मदद की।.

see more..

पहला लक्ष्य भारत की जर्सी पहनना है : अशोक शर्मा

21 Jul 2026 | 7:44 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) तेज़ गेंदबाज़ अशोक शर्मा का कहना है कि भारत की जर्सी पहनना उनका ज़िंदगी भर का सपना रहा है, क्योंकि वह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ आने वाली टी 20 सीरीज़ में अपने इंटरनेशनल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज़ गुरुवार को हरारे में शुरू हो रही है, जहाँ यह युवा खिलाड़ी अपने पहले सीनियर इंडिया कॉल-अप का पूरा फ़ायदा उठाने की उम्मीद कर रहा है।.

see more..