Monday, Sep 7 2026 | Time 14:22 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड : योगी

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड : योगी

गोरखपुर 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों सेलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।


मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

 

योगी ने जनता दर्शन में आये लोगों का प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग.अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया और साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्धए निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

 

जनता दर्शन में हर बार की तरह बुधवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

 

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार और आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दिया। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ आए उसके दो बच्चों से हंसी.ठिठोली भी की और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

 

उदय प्रदीप
वार्ता

More News

श्रृंगवेरपुर के पास राम वन गमन पथ की सड़क उखड़ी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

07 Sep 2026 | 12:44 PM

प्रयागराज, 7 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नवाबगंज क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम के पास राम वन गमन पथ परियोजना के तहत बनाई जा रही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने और धंसने लगी है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित विभाग ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।.

see more..

नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, दो सुरक्षित

07 Sep 2026 | 12:37 PM

शाहजहांपुर 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में सोमवार सुबह नदी में नहाने गए चार बच्चों में से दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। .

see more..

जहरीली शराब, हादसों और बाढ़ की घटनाओं पर मायावती ने राज्य सरकारों को घेरा

07 Sep 2026 | 12:35 PM

लखनऊ, 7 सितंबर ( वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत ढहने से पांच लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर चिंता जताई है।.

see more..

प्रयागराज में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद दो गुटों में पथराव, दो घायल

07 Sep 2026 | 12:33 PM

प्रयागराज, 7 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुट्ठीगंज क्षेत्र के राम भवन चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद रविवार देर रात युवकों के दो गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।.

see more..

रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे : राकेश त्रिपाठी

07 Sep 2026 | 12:29 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) ओर से पार्टी के नेताओं और फ्रंटल संगठनों के लिए नीले रंग को प्रमुखता दिए जाने को लेकर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। .

see more..