Wednesday, Jun 10 2026 | Time 12:22 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


मिशन 2027 के तहत योगी सरकार का प्रशासनिक दांव, मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में व्यापक फेरबदल

मिशन 2027 के तहत योगी सरकार का प्रशासनिक दांव, मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में व्यापक फेरबदल

लखनऊ, 3 जून ( वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ और नए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिलों का प्रभार दिया गया है।


भाजपा सरकार के इस कदम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चौधरी को आगरा के साथ कासगंज जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुए मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अजीत पाल को फतेहपुर, समेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र तथा सुरेन्द्र दलेर को बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कैबिनेट मंत्रियों में सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी और लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद तथा जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को मिर्जापुर और चित्रकूट, अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज तथा अरविन्द कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसके अलावा योगेन्द्र उपाध्याय को कानपुर नगर, आशीष पटेल को गोंडा, संजय निषाद को कानपुर देहात, ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर और श्रावस्ती, सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर तथा अनिल कुमार को मुरादाबाद का प्रभारी बनाया गया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के स्तर पर नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, रवीन्द्र जायसवाल को गाजीपुर, सन्दीप सिंह को मथुरा, गुलाब देवी को अमरोहा तथा गिरीश चन्द्र यादव को सुल्तानपुर का प्रभार सौंपा गया है।

 

वहीं धर्मवीर प्रजापति को मैनपुरी, असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जे.पी.एस. राठौर को संभल और बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ, नरेन्द्र कुमार कश्यप को शाहजहांपुर, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच, अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं तथा दयाशंकर मिश्र दयालु को बलिया और महराजगंज का प्रभार सौंपा गया है।

 

सरकार के इस व्यापक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिलों में बेहतर समन्वय, जनसंपर्क और विकास कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

राय प्रदीप
वार्ता

More News

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र ने संस्थान को दी 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद

10 Jun 2026 | 12:07 PM

कानपुर, 10 जून, (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की अनुसंधान एवं शैक्षणिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संस्थान के 1969 बैच के छात्र जगजीत सिंह बिंद्रा ने 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर के उदार योगदान की घोषणा की है। इस सहयोग से आईआईटी कानपुर में एक नए केमिकल इंजीनियरिंग एनेक्स की स्थापना की जाएगी।.

see more..

दहेज उत्पीड़न और पति की दूसरी शादी के शक में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी

10 Jun 2026 | 12:01 PM

प्रयागराज, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सैदाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला अपने पति की दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। .

see more..

बहराइच में ट्रक-बस में टक्कर,17 यात्री घायल

10 Jun 2026 | 11:58 AM

बहराइच, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के गदामार गांव के निकट मंगलवार रात करीब 11 बजे बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक तथा लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए।.

see more..
नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, योगी ने दी बधाई

नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, योगी ने दी बधाई

10 Jun 2026 | 11:44 AM

लखनऊ, 10 जून (वार्ता) निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिन पूरे कर श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक इस पद पर सेवा देने वाले जननेता का कीर्तिमान स्थापित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए इसे 145 करोड़ देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति बताया। योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “ 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई।

see more..

औरैया में इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

10 Jun 2026 | 11:28 AM

औरैया, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी और शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी टिल्लू उर्फ ऋषभ पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।.

see more..