Monday, Sep 7 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।


जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।


उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जहां भी भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली मिले तो वहां संबंधित कार्मिक या अधिकारी के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाए। प्रकरण की गंभीरता के अनुसार संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कतई क्षम्य नहीं है।


मुख्यमंत्रर ने जनता दर्शन के दौरान योगी करीब 200 लोगों से मिले। उनके पास जाकर समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण प्रतिबद्धता के साथ कराया जाएगा। एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘रास्ता न दिलाने पर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो।’ जनता दर्शन में कुछ अन्य लोगों ने भी जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की, जिस पर सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।


उदय प्रदीप
वार्ता

More News

जमानत के बाद भी रिहाई से वंचित बंदियों की सूची तत्काल भेजें : मनाली चन्द्रा

07 Sep 2026 | 6:29 PM

जालौन 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मनाली चन्द्रा ने जिला कारागार उरई का साप्ताहिक भ्रमण एवं विधिक शिविर आयोजित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन बंदियों की सूची तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भेजने के निर्देश दिए, जिनकी जमानत सक्षम न्यायालय से मंजूर हो चुकी है, लेकिन जमानतगीर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे रिहा नहीं हो पा रहे हैं।.

see more..

जौनपुर में अटाला मस्जिद में दिखा भाईचारे का संदेश

07 Sep 2026 | 6:27 PM

जौनपुर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शिराज-ए-हिन्द के नाम से प्रसिद्ध जौनपुर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में सोमवार को धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला, जब ईरान स्थित अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौलाना जमीर अब्बास जाफरी ने सुन्नी इमाम मौलाना कारी शब्बीर के पीछे नमाज अदा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नमाज के दौरान मौलाना जाफरी और अन्य नमाजी एक ही सफ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए। इस दृश्य को धार्मिक सौहार्द और आपसी एकता का प्रतीक माना गया और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।.

see more..

जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

07 Sep 2026 | 6:24 PM

जौनपुर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को एक नव निर्मित मकान में 48 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के सिर के आगे और पीछे किसी ठोस वस्तु से प्रहार किए जाने की बात सामने आई है। स्वजनों ने हत्या के बाद सोने की चेन, कान की बालियां और पैर की पायल गायब होने का आरोप लगाया है।.

see more..

पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने दो अधिवक्ताओं के निधन पर जताया शोक

07 Sep 2026 | 6:22 PM

गोरखपुर, 07 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने राप्ती नदी के तट पर निर्मित गुंबद के गिरने से रविवार को दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना और संजय सिंह की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।.

see more..

राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक माहौल बना रही भाजपा : अखिलेश

07 Sep 2026 | 6:20 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर में प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक वातावरण तैयार करती है। .

see more..