Friday, Jan 23 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
world


अमेरिका ईरान में कर सकता है हस्तक्षेप, मगर फौजें जमीन पर नहीं उतारेगा: ट्रम्प

अमेरिका ईरान में कर सकता है हस्तक्षेप, मगर फौजें जमीन पर नहीं उतारेगा: ट्रम्प

वॉशिंगटन, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अगर ईरान वर्तमान अशांति के इस दौर में लोगों को मारना शुरू कर देता है तो अमेरिका इसमें हस्तक्षेप करेगा, हालांकि वह जमीन पर अपने सैनिकों की तैनाती नहीं करेगा।


ईरान की स्थिति पर संवाददाताओं से बात करते हुए श्री ट्रम्प ने कहा कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो ऐसा होने पर अमेरिका अपनी भूमिका निभायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका अपनी फौजें, ईरान की जमीन पर उतार देगा। इसका अर्थ यह है कि उन्हें वहां बहुत जोर से मारना है, जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है।

 

श्री ट्रम्प और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि यदि ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारता है, तो वॉशिंगटन कार्रवाई करेगा। ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अशांति के बारे में ट्रम्प प्रशासन की टिप्पणियों को हस्तक्षेपवादी और भ्रामक बताते हुए उनकी निंदा की थी। ईरान का कहना है कि ये बयान ईरानी लोगों के प्रति अमेरिका की निरंतर शत्रुता को दर्शाते हैं।?

 

ईरान के कई शहरों में दिसंबर के अंत से रियाल के मूल्य में भारी गिरावट और लंबे समय से चली आ रही आर्थिक कठिनाइयों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए हैं। ईरानी अधिकारियों ने प्रदर्शनों की बात स्वीकार की है और आर्थिक शिकायतों को दूर करने की इच्छा जतायी है, साथ ही हिंसा और तोड़फोड़ के खिलाफ चेतावनी भी दी है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार प्रदर्शन शुरू होने के बाद से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के सदस्यों सहित दर्जनों लोग मारे गये हैं, हालांकि मरने वालों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

 

शोभित.श्रवण
वार्ता/शिन्हुआ

More News

दक्षिण अफ्रीका में कोई 'श्वेत नरसंहार' नहीं- जॉन स्टीनहुइसन

23 Jan 2026 | 6:59 PM

जोहान्सबर्ग, 23 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की 'डेमोक्रेटिक अलायंस' (डीए) के नेता जॉन स्टीनहुइसन ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में तथाकथित 'श्वेत नरसंहार' हो रहा है।.

see more..

कंबोडिया के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर प्रे रूप के कुछ हिस्सों का हो रहा जीर्णोद्धार

23 Jan 2026 | 6:53 PM

नोम पेन्ह, 23 जनवरी (वार्ता) पुरातत्वविद कंबोडिया के प्रसिद्ध अंगकोर पुरातत्व पार्क में स्थित प्रे रूप मंदिर के क्षतिग्रस्त ईंट टॉवर और लैटेराइट फर्श की मरम्मत कर रहे हैं।.

see more..

मॉस्को में पुतिन-विटकॉफ की बातचीत रचनात्मक रही : रूसी अधिकारी

23 Jan 2026 | 6:21 PM

मॉस्को, 23 जनवरी (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच हालिया बातचीत बहुत रचनात्मक रही और यह हर मायने में दोनों देशों के लिये बहुत उपयोगी है। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

see more..

बच गयी फ्रांस सरकार, अविश्वास प्रस्ताव विफल

23 Jan 2026 | 5:59 PM

पेरिस, 23 जनवरी (वार्ता) फ्रांस की सरकार के खिलाफ लाये गए दो अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को गिर गए जिससे प्रधानमंत्री सेबस्टियन लेकोर्नू की सरकार पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है।.

see more..

इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना के बाद पहाड़ी क्षेत्र से 10 यात्रियों के शव बरामद

23 Jan 2026 | 5:59 PM

जकार्ता, 23 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह दक्षिण सुलावेसी प्रांत में लापता हुए निगरानी विमान में सवार सभी 10 लोगों के शव पहाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिये गये हैं।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

see more..