वाशिंगटन, 14 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज इस हफ्ते वाशिंगटन में एक दूत भेजने की योजना बना रही हैं, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन तेल से समृद्ध इस दक्षिण अमेरिकी देश में अपना दूतावास फिर से खोलने की संभावना पर विचार कर रहा है।
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्रिटेन में वेनेजुएला के राजदूत और पूर्व विदेश मंत्री फेलिक्स प्लासेंसिया श्रीमती रोड्रिग्ज के कहने पर वाशिंगटन में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता