Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:30 Hrs(IST)
world


थाईलैंड में ट्रेन दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, 55 घायल

थाईलैंड में ट्रेन दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, 55 घायल

बैंकॉक, 14 जनवरी (वार्ता) थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार को यात्री ट्रेन के क्रेन से टकरा जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए।


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:05 बजे उस समय हुई, जब बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही यात्री ट्रेन निर्माण कार्य में लगी क्रेन से टक्कर के बाद पटरी से उतर गयी। आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और 'हाइड्रोलिक कटिंग टूल' का इस्तेमाल कर मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है।

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री पिपहत रचलाकितप्रकार्ण ने कहा कि उन्होंने एजेंसियों को पारदर्शी एवं व्यापक जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

भारत अशोक
वार्ता

More News

नए तेल रूट बनने से होर्मुज जलडमरूमध्य हो जायेगा महत्वहीन :ट्रंप

05 Sep 2026 | 9:29 AM

वॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो जाएगा, क्योंकि मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं और तेल ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अभी पाइपलाइनें बन रही हैं। सीरिया से होकर जाने वाला रास्ता (जो बहुत बढ़िया है) बन रहा है और असल में खुला भी है; लोग सीरिया से ट्रक ले जा रहे हैं, तेल से भरे बड़े-बड़े ट्रक। होर्मुज जलडमरूमध्य के कई विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

see more..

अमेरिका विदेशी सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं देगा

05 Sep 2026 | 9:28 AM

वॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एक दस्तावेज़ में कहा है कि अमेरिका विदेशी सरकारी कर्मचारियों के उन बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं देगा जिनका जन्म अमेरिका में हुआ हो, बशर्ते उनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक न हो। शुक्रवार को जारी दस्तावेज़ में कहा गया, "डीएचएस यह भी साफ़ कर रहा है कि जन्म के आधार पर नागरिकता के मामले में विदेशी सरकारी कर्मचारी का बच्चा अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, जब तक कि बच्चे के माता-पिता में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक न हो।"

see more..

रुस ने यूक्रेन के सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर किया ड्रोन हमला , नौ लोग घायल

04 Sep 2026 | 9:05 PM

कीव, 04 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन के मध्य कीव में सुरक्षा सेवा (एसबीयू) मुख्यालय पर रूस के ड्रोन हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गये और आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। .

see more..

मलेशिया ने सारावाक में आपातकाल घोषित किया

04 Sep 2026 | 8:41 PM

कुआलालंपुर, 04 सितंबर (वार्ता) मलेशिया ने पड़ोसी देश इंडोनेशिया में लगी आग के असर को देखते हुए बोर्नियो द्वीप पर सारावाक के कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित कर दिया है।.

see more..

नेपाल: भोटेकोशी बाढ़ त्रासदी के 10 दिन, अब तक 1,294 शव बरामद और 5,000 से अधिक लापता

04 Sep 2026 | 8:08 PM

काठमांडू, 4 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दसवें दिन शुक्रवार शाम जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के बाद से अब तक 1,294 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,053 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत अभियानों के दौरान 13,095 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 5,663 लोग घायल हुए हैं। .

see more..