Thursday, Mar 12 2026 | Time 16:24 Hrs(IST)
world


ईरान के गेराश में महसूस किये गये 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

ईरान के गेराश में महसूस किये गये 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

तेहरान, 03 मार्च (वार्ता) दक्षिणी ईरान के गेराश शहर के निकट मंगलवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

 

भूकंप का केंद्र भूमि की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम गहराई वाले भूकंप सामान्यतः प्राकृतिक टेक्टोनिक गतिविधियों से जुड़े होते हैं और इस भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में ऐसे झटके असामान्य नहीं माने जाते।

 

भूकंप की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका-नेतृत्व वाली सेनाओं और ईरान के बीच शनिवार से जारी संघर्ष में मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

प्रदीप.श्रवण
वार्ता

More News
रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

12 Mar 2026 | 4:05 PM

व्लादिवोस्तोक, 12 मार्च (वार्ता) रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आसमान में आठ किलोमीटर की ऊंचाई तक धुएं और राख का गुब्बार फैल गया। कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूसी विज्ञान अकादमी के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान की टीम ने गुरुवार को बताया, "ज्वालामुखी में विस्फोट के साथ-साथ उत्सर्जन गैस और भाप भी निकला।

see more..

ईरान समर्थक हैकरों ने इजरायली संस्था का वेबसाइट हैक किया

12 Mar 2026 | 3:55 PM

तेल अवीव, 12 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष के बीच बुधवार को ईरान से जुड़े हैकरों ने इजरायल के 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' की वेबसाइट को निशाना बनाया।.

see more..
ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

12 Mar 2026 | 3:33 PM

वाशिंगटन, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का खर्च आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा कांग्रेस को प्राप्त अब तक का सबसे व्यापक प्रारंभिक अनुमान है। हालांकि, इसमें हमले शुरू होने से पहले सैन्य साजो-सामान और कर्मियों की तैनाती पर हुआ खर्च शामिल नहीं है।

see more..

थाईलैंड नाैसेना ने तीन लापता क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ओमान से मदद मांगी

12 Mar 2026 | 3:33 PM

बैंकॉक, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज में चालक दल के तीन लापता सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। .

see more..

यूएनएचआरसी में भारत ने दोहराया 'आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा'

12 Mar 2026 | 2:54 PM

जेनेवा, 12 मार्च (वार्ता) भारत ने बुधवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में इस बात को दोहराया कि आतंकवाद 'मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक' बना हुआ है और इसके खिलाफ एक 'एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता' है।.

see more..